Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»कनाडा में डेलॉइट की नौकरी छोड़कर वापस इंडिया आ रही महिला, बोलीं…
    अजब गजब

    कनाडा में डेलॉइट की नौकरी छोड़कर वापस इंडिया आ रही महिला, बोलीं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: डेलॉइट में लाखों रुपये महीने वाली नौकरी छोड़ने के बाद अब प्रीति बिस्निक ने कनाडा को अलविदा कहने का मन बना लिया है. 22 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने 6 साल बाद वापस भारत आने का खुलासा किया है. प्रीति का कहना है कि भारत आकर वो एक ऐसी जिंदगी जीना चाहती हैं, जिसमें वे सिर्फ वर्कआउट करें और कुछ काम ना करें. वे अपने माता-पिता के साथ रहकर अपना बचपन दोबारा जीना चाहती हैं.

    नौकरी छोड़ी या निकाल दिया गया?

    1 मिनट 37 सेकंड के इस वीडियो में प्रीति ने उन सभी सवालों के जवाब दिए हैं, जिनका सामना देश छोड़ते वक्त अक्सर सभी को करना पड़ता है. प्रीति ने कहा, ‘मुझे कंपनी ने छटनी में नहीं निकाला है. मैंने खुद से रिजाइन किया है. मेरे मैनेजर ने तो मुझे कुछ दिन की छुट्टी देकर वापस जॉइन करने का ऑफर भी दिया था, लेकिन मैंने अपना मन बना लिया था, इसलिए उस ऑफर को लेने से मैंने विनम्रता पूवर्क मना कर दिया. रही बात देश छोड़ने की तो आपको बता दूं कि मैं कनाडा की नागरिक हूं, मुझे नौकरी जाने के डर से तुरंत देश छोड़ने वाला डर नहीं है. मैं जब तक चाहूं तब तक आराम से यहां रह सकती हूं.’

    6 साल बाद कनाडा क्यों छोड़ना है?

    प्रीति ने बताया, ‘मेरे जाने की वजह मेरी ज़िंदगी के दो सबसे खास लोग हैं- मेरे मम्मी और पापा. वे दोनों अब बूढ़े हो गए हैं. मेरी मम्मी को चलने-फिरने और देखने में दिक्कत होती है. बेहतर यही है कि एक बेटी के तौर पर मैं वहां जाकर अपने माता-पिता के साथ रहूं और उनकी सेहत का ध्यान रखूं, बजाय इसके कि बाद में पछताना पड़े. मैंने कनाडा में रहकर न्यूट्रिशनिस्ट की पढ़ाई की है. अब मैं भारत वापस जाकर अपने पेरेंट्स को न्यूट्रिशन और स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग देना चाहती हूं. अभी तक प्लान इतना ही नहीं. बाकी फिर अगले साल सोचूंगी कि अपनी जिंदगी के साथ क्या करना है, क्योंकि मुझे अभी कोई अंदाजा नहीं है कि मैं आगे क्या करने वाली हूं.’

    कनाडा जाकर बढ़ गया 20 किलो वजन

    प्रीति ने बताया कि 6 साल वहां रहते हुए उनका वजन 20 किलो बढ़ गया था. भारत से कनाडा शिफ्ट होते वक्त वे 78 किलो की थीं, लेकिन कुछ ही सालों में उनका वजन 100 किलो के आसपास पहुंच गया. हालांकि कड़ी मेहनत के बाद अब उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम कर लिया है. और अब वो कंप्यूटर के आगे बैठकर काम करने वाली जॉब से एक लंबा ब्रेक चाहती हैं. इसीलिए इस बात को भी भारत आने की एक वजह माना जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला

    September 24, 2026

    … 1976 बैच के दोस्तों ने 50 साल बाद किया स्कूल रीयूनियन

    September 20, 2026

    100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.