Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    छत्तीसगढ़

    एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

    रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि अर्थशास्त्र विभाग में पीएच.डी. की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई की स्वयंसेविका कु. दीपिका उड्डे ने राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार प्राप्त कर कृषि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

    कु. दीपिका उड्डे को वर्ष 2025–26 के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह” के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि तथा उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर कु. दीपिका उड्डे को राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार के साथ ₹15,000 की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। यह सम्मान उनके एनएसएस के माध्यम से सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय योगदान और सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।

    कु. दीपिका उड्डे कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि अर्थशास्त्र विभाग में पीएच.डी. की छात्रा हैं तथा एनएसएस छात्रा इकाई की सक्रिय स्वयंसेविका के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सहभागिता करती रही हैं। उनका यह सम्मान विभाग, महाविद्यालय एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

    इस उपलब्धि पर डॉ गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए एनएसएस इकाई ने आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.