Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»आंखों में मिर्च झोंकी, फिर कुल्हाड़ी से वार… जिला केसरी पहलवान की निर्मम हत्या से सनसनी
    क्राइम

    आंखों में मिर्च झोंकी, फिर कुल्हाड़ी से वार… जिला केसरी पहलवान की निर्मम हत्या से सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान (गोसाईंपुर) गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की उनके ही पाटीदारों और गांव के दबंगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व गोलियों से मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    मृतक पहलवान के चश्मदीद भाई के अनुसार, घटना उस समय हुई जब ब्रह्मानंद अपनी बाइक से जानवरों के लिए चोकर-दाना लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही दबंग पहले से हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही ब्रह्मानंद वहां पहुंचे, हमलावरों ने अचानक उनकी आंखों में पिसी हुई लाल मिर्च फेंक दी। आंख में मिर्च पड़ते ही ब्रह्मानंद का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।

    बाइक से गिरते ही हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही राकेश, बलिराम, अजय, करिया, अभिमन्यु, मानसिंह, छठीर और 7-8 अज्ञात हमलावरों ने टांगी और कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने पहलवान पर गोलियां भी चला दीं। बीच-बचाव करने पहुंचे ब्रह्मानंद के भाई पर भी हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह दूर छिपकर पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। लहूलुहान हालत में ब्रह्मानंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पहलवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खलीलाबाद बाईपास पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क पर लंबा जाम लगने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आपसी विवाद और पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से कुछ को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी बचे मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    साली की शादी में सिरफिरे पति ने पत्नी का रेता गला, अब खुद भी अस्पताल में भर्ती

    September 25, 2026

    फर्जी सरकारी अधिकारी का खुलासा: खुद को गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बताकर जमाता था धौंस, गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    छत्तीसगढ़: 1200 नशीली गोलियों के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार: खौफ कायम रखने के लिए एयरगन रखते थे आरोपी…

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.