Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारतीय वायुसेना छोड़कर कपड़े बेचने लगी महिला अफसर, बोलीं- ‘ये मेरी मर्जी नहीं थी’
    अजब गजब

    भारतीय वायुसेना छोड़कर कपड़े बेचने लगी महिला अफसर, बोलीं- ‘ये मेरी मर्जी नहीं थी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    iral News: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर अगर कोई कपड़े बेचने लगे तो हर किसी के मन में सवाल आएगा कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों. ऐसे ही एक महिला ने एयरफोर्स की अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी और कपड़े बेचने को काम शुरू कर दिया. महिला एयरफोर्स में अधिकारी थी. अब जब उसे लोग कपड़े बेचते हुए देखते हैं तो अक्सर उससे सवाल करते हैं कि उसने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ कपड़े की दुकान खोलने का फैसला क्यों किया. महिला की दुकान में आने वाले कस्टमर उससे अक्सर पूछते हैं कि उसने एयरफोर्स (IAF) की नौकरी क्यों छोड़ी और वह इस काम में कैसे आ गई? दुकान में लगातार कस्टमर के इस तरह के सवाल पूछने पर अब उस महिला ने अब इंस्टाग्राम पर नौकरी छोड़ने का कारण बताया है.

    देहरादून में शुरू की नई जिंदगी

    महिला ने एक वीडियो में एयरफोर्स की नौकरी छोड़ने और आगे की प्लान के बारे में विस्तार से बात की है. एयरफोर्स की पूर्व लेडी ऑफिसर का इंस्टाग्राम पर Call me Ashh (thefaujifounder) के नाम से अकाउंट है. महिला का नाम ऐश्वर्या है और उसने भारतीय वायुसेना (Air Force) में 14 साल तक अधिकारी रही है. इसके बाद एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर महिला ने अपने होमटाउन देहरादून में नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया. महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इंडियन एयर फ़ोर्स की अपनी शानदार नौकरी क्यों छोड़ी और कपड़ों का ब्रांड क्यों शुरू किया? 

    ऐश्वर्या ने वीडियो में कहा कि यकीन नहीं करेंगे कि मेरे कस्टमर्स मुझसे सबसे ज्यादा कौन सा सवाल पूछते हैं, आप यहां वहां से कैसे पहुंचीं? मतलब, आप एयर फोर्स ऑफिसर से बुटीक ओनर कैसे बन गईं? 

    महिला ने कहा कि एयर फोर्स छोड़ना मेरी मर्जी नहीं थी. मैं शॉर्ट सर्विस ऑफिसर थी, इसलिए मुझे चौदह साल बाद छोड़ना ही पड़ा. सच कहूं तो यहां कोई बड़ी फाउंडर वाली कहानी नहीं है. मैं बचपन से बिजनेसवुमन बनने का सपना लेकर बड़ी नहीं हुई थी. मेरा बचपन का कोई सपना नहीं था कि एक दुकान खोलूंगी. ऐसा कोई पल भी नहीं था कि ‘मुझे हमेशा से पता था कि फैशन ही मेरा पैशन है’. 

    VIDEO में बताया, क्यों छोड़ी नौकरी

    एयरफोर्स की पूर्व अधिकारी ने कहा कि ये बहुत ही सिंपल बात थी, जो मुझे समझ आई कि मैं अपने बच्चों के करीब रहना चाहती थी. मेरे माता-पिता भी अब बूढ़े हो रहे हैं, उन्हें मेरी ज़्यादा ज़रूरत है. मैं थोड़ा रुकना चाहती थी और उन लोगों के लिए मौजूद रहना चाहती थी जिनसे मैं प्यार करती हूं. मेरा घर तो सच में दुकान से सिर्फ 100 मीटर दूर है. तो मैंने सोचा अगर कुछ बनाना ही है, तो यहीं क्यों न बनाऊं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला

    September 24, 2026

    कनाडा में डेलॉइट की नौकरी छोड़कर वापस इंडिया आ रही महिला, बोलीं…

    September 22, 2026

    … 1976 बैच के दोस्तों ने 50 साल बाद किया स्कूल रीयूनियन

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.