Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
    • रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
    • सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    • नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…
    • सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
    • सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»घर से हटा दें इन 4 चीजों की गंध से खींचे चले आते हैं सांप, आज ही कर दें साफ…
    लाइफस्टाइल

    घर से हटा दें इन 4 चीजों की गंध से खींचे चले आते हैं सांप, आज ही कर दें साफ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारिश के सीजन में कई जगहों से सर्पदंश की खबरें सुनने को मिलती हैं. दरअसल, इस मौसम में बारिश का पानी सांपों के बिलों में भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं. ऐसे में घर के आसपास मौजूद कुछ चीजें अनजाने में सांपों को आकर्षित कर सकती हैं. अगर समय रहते इन चीजों की सफाई और देखभाल न की जाए, तो सांपों के घर के आसपास आने का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं घर में मौजूद ऐसी 4 चीजों के बारे में, जिनकी गंध या मौजूदगी सांपों को आपकी ओर खींच सकती है.

    1. पक्षी और उनके अंडों की महक

    अक्सर कबूतर और पक्षी बालकनी, छत या एसी की आउटर यूनिट के आसपास घोंसला बना लेते हैं. ऐसे स्थानों पर पक्षियों के अंडे और चूजे मौजूद रहते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं. ऐसे में शिकार की तलाश में सांप इन पक्षियों और अंडों की मौजूदगी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. इसलिए घर के आसपास बने पुराने घोंसलों को समय-समय पर हटाना और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी माना जाता है.

    2. चूहों और छोटे जीवों की गंध

    घर के स्टोर रूम, गोदाम या बालकनी में अक्सर चूहे आ जाते हैं. साथ ही सांप का पसंदीदा शिकार चूहें माने जाते हैं. इसलिए जहां चूहों काफी ज्यादा रहते हैं, वहां सांपों के आने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर घर के आसपास चूहे दिखाई दें, तो उन्हें घर में आना रोकें. साथ ही स्टोर रूम और बालकनी की नियमित सफाई भी करें.

    3. सीलन और नमी की गंध

    सांपों को ठंडी, नम और अंधेरी जगहें काफी ज्यादा पसंद होती हैं. ऐसे में घर के आसपास पाइपलाइन की लीकेज, पानी जमा होने, गीली दीवारों या सीलन वाली जगहों पर सांपों के आने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. साथ ही नमी वाली जगहें सांप छिपने और आराम करने के लिए सुरक्षित माहौल देती हैं. ऐसे में अगर घर में कहीं भी सीलन या लीकेज हो तो तुरंत साफ कर लें.

    4. पालतू जानवरों के खाने की गंध

    कई बार पालतू जानवरों का खाना खुला रखा रह जाता है और कीट-पतंगे भिनभिनाने लगते हैं. इससे सांप आकर्षित होते हैं और घर में खींचे चलते हैं. ऐसे में घर में पालतू जानवरों को तुरंत साफ करें और फैलाकर न रखें.

    सांप सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करते हैं?

    जानकारी के मुताबिक सांप सबसे ज्यादा तेज और तीखी गंध  जैसे लहसुन, प्याज, सिरका, और दालचीनी/लौंग का तेल जैसी चीजों से नफरत करते हैं. इसके अलावा सांपों को सर्पगंधा व गेंदे जैसे पौधों की महक से भी नफरत होती है. ये महक सांप को असहज कर देते हैं जिससे वे दूर भागते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उम्र सिर्फ एक नंबर है…90 साल की उम्र, फौलादी मस्कुलर बॉडी और डाइट में कोई मीट-मछली नहीं…

    September 24, 2026

    तेल-चाय गिरने से खराब हुआ पसंदीदा कपड़ा? दाग देखते ही अपनाएं ये आसान तरीका

    September 18, 2026

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.