Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:राहगीरों को रोककर पता पूछने या लिफ्ट मांगने के बहाने मोबाइल झपटने वाले नाबालिग आरोपी समेत 2 को पुलिस ने दबोचा…
    • रोको-टोको अभियान के दौरान हुई औचक झड़ पड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने बरसाए थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घिनौनी करतूत
    • बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ कर रहे दो ढेर, पंजाब के तरनतारन में बड़ा एक्शन…
    • आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 
    • दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
    • महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»knowledge»क्‍या है ये दुर्लभ कंडीशन PMDS, डॉक्‍टर भी दंग,26 वर्षीय पुरुष के शरीर में मिला गर्भाशय…
    knowledge

    क्‍या है ये दुर्लभ कंडीशन PMDS, डॉक्‍टर भी दंग,26 वर्षीय पुरुष के शरीर में मिला गर्भाशय…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब… ये पढ़ने और सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह बिलकुल सच है। दिल्ली के 26 साल के शख्स के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिले। पुरुष के बांझपन की जांच की गई तो इस रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। बाहर से पूरी तरह सामान्य पुरुष दिखने वाले इस व्यक्ति के शरीर के अंदर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिले। सबसे ज्यादा ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि उसके शरीर में पुरुषों वाले सभी सामान्य शारीरिक लक्षण मौजूद थे। 46XY गुणसूत्र के बावजूद पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मौजूद रहने पर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है?

    डॉक्टरों के मुताबिक यह बेहद दुर्लभ जन्मजात स्थिति ‘परसिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम’ (PMDS) है। इस स्थिति में व्यक्ति के गुणसूत्र 46XY होते हैं और शरीर पुरुष के रूप में विकसित होता है। हालांकि इसके बावजूद गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं शरीर के अंदर बन जाती है। दुनियाभर में इसके 300 से भी कम मामले सामने आए हैं।

    दरअसल युवक की शादी के 2 साल हो चुके हैं। विवाह के 2 साल पूरे होने के बाद भी बच्चा नहीं होने पर युवक अपनी जांच करवाने के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। जांच में पता चला कि उसके दोनों Testicles अपनी सामान्य जगह पर नहीं थे। हार्मोन टेस्ट में टेस्टोस्टेरोन, FSH और LH का स्तर सामान्य था, लेकिन वीर्य की जांच में शुक्राणु नहीं मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने MRI कराया। स्कैन में ऐसी संरचनाएं दिखाई दीं, जो गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी थीं। ये दोनों Testicles से जुड़ी हुई थीं। आगे गुणसूत्रों की जांच की गई, जिसमें 46XY की पुष्टि हुई।

    आखिर पुरुष शरीर में गर्भाशय कैसे रह गया?

    शख्स की जांच करने वाले डॉक्टर सुशील खरबंद ने कहा कि गर्भ में बच्चे के शरीर का यौन विकास कई हार्मोन और गुणसूत्रों से नियंत्रित होता है। आम तौर पर 46XY गुणसूत्र वाले भ्रूण में Testicles विकसित होते हैं। Testicles से एंटी-मुलरियन हार्मोन (AMH) बनता है। यह हार्मोन उन आंतरिक प्रजनन अंगों के विकास को रोकता है, जो सामान्यतः महिला शरीर में पाए जाते हैं। लेकिन PMDS में या तो यह हार्मोन पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता या शरीर की कोशिकाएं इसके संकेत को ठीक से पहचान नहीं पातीं। ऐसे में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं शरीर के अंदर बनी रह सकती हैं। वहीं टेस्टोस्टेरोन के कारण बाहरी शरीर पुरुषों की तरह विकसित हो सकता है। इस मरीज के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब तो मौजूद थे, लेकिन Ovaries नहीं थे। उनकी जगह दोनों ओर Testicles थे।

    डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब को हटाया

    डॉक्टर सुशील खरबंद ने कहा कि लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाओं को हटा दिया गया है। जांच में एक Testicles में ऐसे बदलाव भी मिले, जिनमें आगे चलकर कैंसर का खतरा हो सकता था।ऑपरेशन के करीब सात दिन बाद मरीज काम पर लौट गया। हालांकि, Testicles हटाए जाने के बाद शरीर में टेस्टोस्टेरोन का प्राकृतिक उत्पादन प्रभावित होगा। इसलिए उसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित टेस्टोस्टेरोन थेरेपी लेनी होगी। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्थिति का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति बाहरी रूप से महिला होता है या उसे मासिक धर्म आता है।

    PMDS बेहद दुर्लभ स्थिति है

    इस मामले में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मौजूद जरूर थे, लेकिन वे सामान्य महिला प्रजनन तंत्र की तरह काम नहीं कर रहे थे। गर्भधारण संभव नहीं था। PMDS बेहद दुर्लभ स्थिति है और इसके मामले अक्सर Testicles के नीचे न उतरने या बांझपन की जांच के दौरान सामने आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में किसी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करने या उसे लेकर शर्मिंदा होने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    (यह लेख आरजी हॉस्पिटल्स, दिल्ली के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील खरबंदा के से बातचीत पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 

    October 2, 2026

    QR Code इस्तेमाल करने वाले सावधान!क्या बंद होने वाला है QR कोड? दुकानदारों के पास 15 सितंबर तक की डेडलाइन…

    September 9, 2026

    कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.