Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG मंत्रालय में फेरबदल: गृह, वित्त और जल संसाधन समेत कई विभागों के 38 अफसरों के तबादले
    • शासन से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹10 हजार की मदद की घोषणा
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे
    • विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
    • पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026
    • विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
    राष्ट्रीय

    UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2 हज़ार से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई को नोटिस जारी किया है. हालांकि, कोर्ट ने सोमवार (28 सितंबर) को इस व्यवस्था को लागू करने पर रोक लगाने से मना कर दिया. कोर्ट ने केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक और NPCI से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है.

    याचिकाकर्ता का कहना था कि इस व्यवस्था को बिना उचित चर्चा के लाया जा रहा है. इसे लाते समय जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया है. इससे छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा. UPI के अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए दोबारा नकद भुगतान की मांग शुरू हो सकती है. यह डिजिटल अर्थव्यवस्था लागू करने के लक्ष्य पर असर डालेगा.

    क्या बोले याचिकाकर्ता के वकील?

    याचिकाकर्ता के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि UPI के आने के बाद से काले धन के लेन-देन में कमी आई है. इसपर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल वेंकटरमन ने कहा कि यह अभी लागू होना बाकी है. 15 अक्टूबर पहला पड़ाव है. गेटवे का इस्तेमाल करने वाले 96 फीसदी लोगों को छूट मिली हुई है. 

    इसके बाद जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि इस तरह की वसूली करने का एग्ज़ीक्यूटिव दायरा क्या है? अगर यह फीस होती तो हम समझ सकते थे. यह फीस नहीं है, तो फिर इसका स्वरूप क्या है? 

    क्या बोली सरकार?

    एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि डेबिट/क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने में लागत आती है. UPI भी इससे अलग नहीं है. 2 ऑपरेटर यह सेवा देते हैं. एक तो बैंक हैं. यह भारत सरकार द्वारा की जाने वाली वैधानिक वसूली नहीं है. यह प्लेयर्स के बीच सेटलमेंट फीस है, जिसे NPCI सुविधाजनक बनाता है. सरकार इसमें से एक रुपया भी नहीं ले रही है.

    बता दें कि 16 सितंबर को 2 हज़ार से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाने की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. अंजन दत्ता नाम के याचिकाकर्ता ने दाखिल की जनहित याचिका में इसे कानून की नजर में समानता और व्यापार के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    3 दिन की बैंक हड़ताल टली:कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनेगी; सोमवार से होने वाली स्ट्राइक के कारण संडे को बैंक खुले थे

    September 28, 2026

    बीजेपी मंत्री के थप्पड़ कांड पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, ED-CBI और जनता पर कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

    September 28, 2026

    ‘कश्मीर उनके लिए राजनीतिक मुद्दा, हमारे लिए भावनात्मक’, पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ के UN बयान पर बोले पवन खेड़ा

    September 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.