Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उपचुनाव के बीच MP के वेयरहाउस से 24 EVM चोरी
    BREKING NEWS

    उपचुनाव के बीच MP के वेयरहाउस से 24 EVM चोरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में तहसील के पास स्थित वेयरहाउस से 24 ईवीएम चोरी हो गई है। इनमें 8 बैलेट, 16 कंट्रोल यूनिट हैं। बताया जा रहा है कि ये मशीनें 2014 से स्थानीय चुनावों के लिए सुरक्षित रखी गई थी। अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दर्ज शिकायत के अनुसार 16 मार्च 2026 को वेयरहाउस में निरीक्षण के दौरान 620 कंट्रोल यूनिट और 1,620 बैलेट यूनिट पाई गई थीं। तहसील भवन के डिसमेंटल के दौरान ईवीएम को इसी माह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तहसील कार्यालय में बनाए गए वेयरहाउस में शिफ्ट किया गया।

    24 से 28 सितंबर तक चले भौतिक सत्यापन के दौरान आठ बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं। इस प्रकार कुल 24 ईवीएम गायब पाई गईं। आशंका है कि तहसील भवन के डिसमेंटल के दौरान अज्ञात चोरों ने मशीनें चोरी कर लीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि ईवीएम मशीनों के न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। इन मशीनों के सीरियल नंबर भी शिकायत में दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    खास बात यह कि चोरी ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले मध्य प्रदेश के 103 पदों पर उपचुनाव संपन्न हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

    बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 29 सितंबर मंगलवार को 103 पदों के लिए मतदान हुआ है। इनमें 04 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

    October 22, 2026

    छत्तीसगढ़ : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी,मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    October 22, 2026

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.