Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय क्षेत्र की मखाना विकास योजना – राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रक्षेत्र एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
    • सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो
    • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
    • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
    • सेवा संकल्प अभियान 2026:बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
    • दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान
    खेल

    हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। हरमनप्रीत ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि इस सफर में वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर उनके साथ रहेंगे।

    हरमनप्रीत ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज मैं सभी फॉर्मेट से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हट रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल हैं, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे। उन्होंन लिखा कि भारतीय टीम और महिला क्रिकेट के लिए अपना सबकुछ दिया। इनमें सिर्फ मैदान पर बहाया पसीना ही नहीं, बल्कि उनका समय और कई बार उनके अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा भी शामिल था। मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपने सबकुछ दिया है- अपना खून, अपना पसीना, अपना समय और कई बार अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का एक हिस्सा भी।’

    उन्होंने आगे लिखा कि कप्तान के तौर पर टीम की जरूरतों को उन्होंने कई बार अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा। हरमनप्रीत ने कहा कि ऐसे मौके भी आए जब उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपने विकास और अपने लिए जो कुछ वह चाहती थीं, उसे पीछे रखना पड़ा, क्योंकि उनका मानना था कि टीम सबसे पहले आती है।

    हरमनप्रीत के इस फैसले के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में एक लंबे कप्तानी दौर का अंत हो गया है। अब सभी फॉर्मेट में टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इस पर नजर रहेगी। हालांकि कप्तानी छोड़ने का मतलब क्रिकेट से विदाई नहीं है। हरमनप्रीत बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनी रह सकती हैं और अब उनके सामने अपने खेल पर नए सिरे से फोक्स करने का मौका होगा।

    बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 155 मैचों में से 92 जीत दर्ज कीं। इस दौरान टीम को 57 मुकाबलों में हार मिली, एक मैच टाई रहा और 5 मैचों का नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत 59.35 रहा, जबकि हार का प्रतिशत 36.77 रहा। वहीं, वनडे इंटरनेशल में कौर ने 51 मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें से 30 मुकाबले जीते, जबकि 19 में हार मिली। एक मैच टाई रहा और एक मुकाबला बेनतीज रहा। उनका जीत प्रतिशत 58.82 रहा। इसके अलावा 5 टेस्ट मैचों की कप्तानी करते हुए टीम को 4 मैजों में जीत मिली, जबकि 1 मैच टीम हार गई। टेस्ट में कौर का जीत प्रतिशत 80 रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Asian Games Final : टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान को किया पस्त, जापान में फहराया स्वर्णिम परचम 

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: भारत को मिला 18वां स्वर्ण पदक, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम, चीन के मुक्केबाज को 5-0 से हराया

    October 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.