Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदलते बस्तर को देखकर बोले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी – यह एक नए दौर का बस्तर
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
    • 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी
    • सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
    • सेवा की कहानी: कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को हमेशा दूसरा घर माना
    लेख-आलेख

    प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को हमेशा दूसरा घर माना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम सूर्य घर योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ हिमाचल के लाखों परिवारों तक पहुंचा है। हिमाचल के जनमानस को केवल विश्वास है तो मोदी जी पर ही है, मोदी जी हिमाचल का विकास करवाएंगे…

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शासन से सेवा में 7 अक्तूबर को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 12 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते व 13 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के नाते मोदी जी ने अपने हर कार्य को सेवा के साथ जोड़ा और सत्ता को सेवा का मार्ग बनाया। हिमाचल की आर्थिक कठिनाइयों में सबसे बड़ा योगदान मोदी जी ने दिया है। हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय योजनाओं में विशेष दर्जा देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया। वर्ष 2016 में मोदी सरकार ने केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं में हिमाचल प्रदेश का 10 प्रतिशत और केंद्र का 90 प्रतिशत व्यय करने का प्रावधान किया, जिससे विगत 11 वर्षों में हजारों करोड़ रुपए का लाभ हिमाचल प्रदेश को हुआ है और निरंतर हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है। संघ प्रचारक के रूप में हिमाचल में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने यहां के लोगों को करीब से देखा, उनकी भावनाओं को समझा और पहाड़ों में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को अनुभव किया। हिमाचल के प्रति यही आत्मीयता और वर्षों का अनुभव आज उनके निर्णयों में दिखाई देता है। हिमाचल के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बेहतर कनेक्टिविटी है।

    मटौर से मंडी फोरलेन, कैथलीघाट से ढली फोरलेन, कीरतपुर-मनाली फोरलेन, परवाणू-सोलन-कैथलीघाट फोरलेन और पठानकोट-मंडी फोरलेन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं ने प्रदेश की सडक़ कनेक्टिविटी को नई दिशा दी है। यह सब नरेन्द्र मोदी जी की देन है। रोहतांग अटल टनल के निर्माण से देश की सुरक्षा मजबूत हुई और चीन सीमा तक 12 मासी सडक़ों का निर्माण हुआ। इसी प्रकार लेह-लद्दाख के लिए भी महत्वपूर्ण टनल का निर्माण किया जा रहा है। इससे सामरिक दृष्टि से मजबूती मिलेगी और पर्यटन को भी भरपूर बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं ने गांवों तक सडक़ संपर्क पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नरेन्द्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो एम्स बिलासपुर हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रदेश में उपलब्ध होना उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जिन्हें गंभीर उपचार के लिए पहले प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। इसी प्रकार नाहन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 750 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाना भी विशेष उपलब्धि है। इसके अलावा आयुष्मान भारत और हिमकेयर के माध्यम से हर घर में नि:शुल्क उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। बल्क ड्रग पार्क ऊना और मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ जैसी परियोजनाएं स्वास्थ्य के साथ-साथ उद्योग और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं भी लेकर आई हैं। किसी भी प्रदेश का भविष्य उसके युवाओं से तय होता है। आईआईएम सिरमौर और आईआईआईटी ऊना जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों ने हिमाचल के युवाओं के लिए शिक्षा, तकनीक, अनुसंधान और प्रबंधन के नए द्वार खोले हैं। यह केवल संस्थानों का निर्माण नहीं है, बल्कि हिमाचल के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर देना है।

    ब्रिटिश शासन काल में नैरोगेज रेल लाइन वर्ष 1905 में हिमाचल में बनाई गई। आजादी के बाद यह रेल लाइन इंचों से बढ़ी, परंतु मोदी राज में वंदे भारत के पहुंचने से हिमाचल भी रेल के नक्शे पर खड़ा हुआ। रेल लाइन का बिलासपुर तक पहुंच जाना, गोविंद सागर पर एक ओर से दूसरी ओर कई-कई किलोमीटर लंबे पुल और टनल बनाकर बिलासपुर में रेल लाइन पहुंचा देना, यह अजूबा तो मोदी जी ही कर सकते हैं। हिमाचल की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। बल्क ड्रग पार्क ऊना और मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ जैसी परियोजनाएं प्रदेश को फार्मा और मेडिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की क्षमता रखती हैं। इन परियोजनाओं का सबसे बड़ा पक्ष है हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश में नए निवेश की संभावनाएं। हिमाचल देश की जलविद्युत क्षमता का महत्वपूर्ण केंद्र है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस क्षेत्र की क्षमता को आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार हुए हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार में दशकों से लटकी रेणुका बांध परियोजना और किशाऊ बांध परियोजना जलविद्युत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हैं। लगभग 15624 करोड़ रुपए की किशाऊ बांध परियोजना में 12090 करोड़ रुपए केंद्र की मोदी सरकार दे रही है। इसी प्रकार पाकिस्तान का पानी रोकना, चंद्रभागा के पानी को टनल के माध्यम से जोडक़र ब्यास-सतलुज में मिलाने, लाखों एकड़ भूमि की सिंचाई तथा विद्युत उत्पादन में क्रांति की योजना बनाना- यह केवल मोदी जी ही कर सकते हैं। इससे प्रदेश में लाखों रोजगार सृजित होंगे, अरबों रुपए का निवेश होगा और हिमाचल जल्द ही आत्मनिर्भर होगा। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक विरासत और समृद्ध संस्कृति उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

    नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हिमाचल को देश व विश्व में पहचान दिलाना, हिमाचली टोपी, चंबा का रूमाल, चंबा का थाल और हिमाचली व्यंजनों को पहचान दिलाना, यह सब हिमाचल की आन-बान-शान के प्रतीक होने के साथ-साथ रोजगार के विस्तार का माध्यम भी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम सूर्य घर योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ हिमाचल के लाखों परिवारों तक पहुंचा है। हिमाचल के जनमानस को केवल विश्वास है तो मोदी जी पर ही है, मोदी जी हिमाचल का विकास करवाएंगे, हिमाचल के जनमानस का भरोसा मोदी जी पर है। उनके नेतृत्व में हिमाचल आगे बढ़ रहा है।-डा. राजीव बिंदल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    October 8, 2026

    त्यौहारों का स्वाद बिगाड़ती मिलावट…

    October 8, 2026

    विश्व शांति के लिए गांधीवाद, क्यों?

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.