Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
    • यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय-लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
    • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : श्री अरुण साव
    • ‘कहानीकार’ कार्यशाला के दूसरे दिन कहानी, कला और किताबों से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए शिक्षक
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
    • दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय समापन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कुलपति ने किया संवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
    BREKING NEWS

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र

    रायपुर- प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर और सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 5,018 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें से 85 निजी संस्थानों द्वारा की गई प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। इस राज्य स्तरीय मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवा पहुंचे।

    कौशल और योग्यता के आधार पर चयन

    निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी की गई। युवाओं ने अपनी रुचि के अनुसार साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्रदाता संस्थानों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर जोड़ने का बेहतरीन प्रयास किया गया है, जिससे युवाओं को सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल होने का सीधा अवसर मिला।

    दूसरे दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

    रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित सभी मंत्रीगणों की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही इन चयनित युवाओं के लिए रोजगार की एक नई और उज्जवल राह खुलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

    October 7, 2026

    यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय-लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग

    October 7, 2026

    बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : श्री अरुण साव

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.