Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»रेलवे में निकली एनटीपीसी भर्ती, टिकट सुपरवाइजर- सीनियर क्लर्क समेत 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू…
    जॉब-एजुकेशन

    रेलवे में निकली एनटीपीसी भर्ती, टिकट सुपरवाइजर- सीनियर क्लर्क समेत 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Railway NTPC Graduate Recruitment 2026 : जो कैंडिडेट्स रेलवे में सरकारी नौकरी लेना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन तो पहले ही आ गया था। लेकिन अब आरआरबी ने डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ इस भर्ती की एप्लिकेशन विंडो भी ओपन कर दी है। 8 अक्टूबर से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य कैंडिटेस अपना फॉर्म ऑनलाइन http://www.rrbapply.gov.in पर जमा कर सकते हैं।

    रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट CEN 06/2026 भर्ती में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 3548 पद भरे जाएंगे। इन सभी पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं। इस पोस्ट के लिए 2750 अभ्यर्थी सेलेक्ट किए जाएंगे। रेलवे में ये सभी पोस्ट अच्छे लेवल की हैं, जिनपर महीने का वेतन भी बढ़िया मिलता है। तो आवेदन करने का मौका बिल्कुल भी ना छोड़ें।

    रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती के लिए योग्यता

    • कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।
    • अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो।
    • आरआरबी ने फॉर्म भरने के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय की है। वहीं ऊपरी उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
    • जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 1994, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर का 2 जनवरी 1991 और एससी/एसटी अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1989 से पहले नहीं होनी चाहिए।

    रेलवे नई भर्ती की जरूरी डिटेल्स

    भर्ती बोर्डरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
    विज्ञापन संख्याCEN No- 06/2026
    पदचीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
    ऑफिशियल वेबसाइटhttp://www.rrbapply.gov.in
    आवेदन शुरू8 अक्टूबर 2026
    अप्लाई करने की लास्ट डेट6 नवंबर 2026
    फॉर्म में सुधार करने की तारीखें9-18 नवंबर 2026
    योग्यताग्रेजुएट
    चयन प्रक्रियासीबीटी-1, सीबीटी-02, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल, मेरिट लिस्ट

    NTPC भर्ती में सेलेक्शन के स्टेज

    • सीबीटी-1: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट स्टेज -I में जनरल अवेयरनेस, मैथिमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 100 सवाल आएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। जिसे क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी दूसरे स्टेज में बैठ सकेंगे।
    • सीबीटी-2: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के इस दूसरे स्टेज में जनरल अवेयरनेस से 50, मैथिमेटिक्स से 35 और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 35 सवाल आएंगे। कुल 120 सवालों के जवाब अभ्यर्थियों को देने होंगे। पहले और दूसरे दोनों स्टेज में 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी लगेगी। इसे ध्यान में रखते हुए क्वेश्चन अटेंप्ट करें।
    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: दूसरा स्टेज पास करने के बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। जिसमें रेलवे बोर्ड अभ्यर्थियों के ओरिजनल दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा।
    • मेरिट लिस्ट: इसके बाद अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    सैलरी कितनी मिलेगी?

    पद का नाम7वें वेतन आयोग परलेवल बेसिक पे
    चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर635400
    गुड्, ट्रेन मैनेजर529200
    जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट529200
    सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट529200

    रेलवे NTPC एप्लिकेशन फीस एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला , ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज/इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास को ₹250 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इनके अलावा बाकी सभी अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जो भी कैंडिडेट्स सीबीटी का पहला स्टेज क्वालिफाई कर लेंगे उन्हें फीस रिफंड होगी। इसमें जो भी रिजर्व कैटेगिरी से लोग होंगे उन्हें पूरी फीस और बाकी अभ्यर्थियों को ₹500 में से ₹400 रिफंड होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी

    October 31, 2026

    NTA ने की UGC-NET जून 2026 परीक्षा की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर की जारी

    September 18, 2026

    BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.