Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
    • भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्याय और सुरक्षा को सुदृढ़ करनाएक संवैधानिक गारंटी
    • रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
    खेल

    भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कप्तान शाइ होप के नाबाद 102 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

    वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने रांची में धमाका कर दिया है. भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रदरफोर्ड का बल्ला खूब चला. उनकी आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपनी टीम के लिए उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 227.02 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

    रदरफोर्ड ने हासिल की विशेष उपलब्धि 

    मैच के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की. वह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर जॉनसन चार्ल्स का नाम आता है. जिन्होंने साल 2016 में भारत के खिलाफ लॉडरहिल में महज 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी. 

    जॉनसन चार्ल्स के बाद दूसरे स्थान पर कुल चार बल्लेबाज काबिज हैं. जिसमें एविन लुईस, निकोलस पूरन, शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड का नाम शामिल है. इन चारों ही बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मुकाबले में क्रमशः 24-24 गेंदों में फिफ्टी जमाई है. 

    श्रेयस ने खेली कप्तानी पारी

    ईशान और शिवम दुबे (सात) दोनों बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए. दुबे को चौथे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ और वह दस गेंद खेलकर विकेट गंवा बैठे. सैमसन 15वें ओवर में आउट हुए और शतक से 18 रन से चूक गए. स्प्रिंगर की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कामिल पूरन को कैच दिया. भारत ने बीच के ओवरों में 23 रन के भीतर तीन विकेट गंवाये. लखनऊ में पिछले मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस ने उस लय को कायम रखते हुए 18 गेंद में 40 रन बनाये जबकि तिलक ने 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली.

    तिलक के टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे हो गए. श्रेयस और तिलक ने 83 रन की साझेदारी 32 गेंद में पूरी की. भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर तेज शुरूआत की. अभिषेक शर्मा ने स्पिनर अकील हुसैन को एक छक्का लगाया जबकि सैमसन को क्रीज पर जमने में समय लगा. उन्हें छह रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब हुसैन की गेंद पर कवर में पूरन ने उनका कैच छोड़ा. सैमसन ने इसका पूरा फायदा उठाकर हुसैन को तीन छक्के और दो चौके जड़े. अभिषेक 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए .

    भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.

    वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वैभव कहीं गायब न हो जाएं, कपिल देव ने किया आगाह, विनोद कांबली से की तुलना

    October 9, 2026

    IND vs WI : कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका, अगर तीन विकेट हासिल कर ले तो….

    October 9, 2026

    ICC वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हुए भारत के 4 बल्लेबाज, केएल राहुल ने मारी लंबी छलांग

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.