Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…
    मनोरंजन

    अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: खतरों के खिलाड़ी के बाद गौरव खन्ना ने स्टेज पर वापसी की लेकिन ये स्टेज किसी टीवी शो का सेट नहीं बल्कि एक मंच था जहां गौरव एक ऐसे किरदार में नजर आए जो कि उन्होंने पहले  नहीं निभाया है. दरअसल एक कार्यक्रम में गौरव खन्ना भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आए थे. दरअसल आगरा के भावना एस्टेट में जनकपुरी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया था. इस दौरान रामायण का भव्य मंचन हुआ. इस कार्यक्रम में टीवी के पॉपुलर स्टार गौरव खन्ना ने भगवान श्री राम का रूप लिया और विंदु दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए. दोनों कलाकारों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार के तौर पर पॉपुलर गौरव खन्ना इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे. उनके चेहरे पर राम जैसी शांत और सादगी भरी मुस्कान साफ नजर आई, जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की. वहीं विंदु दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाते हुए माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया. इस रामलीला में दूसरे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए. राजन मोदी लक्ष्मण बने, प्राची ने माता सीता का किरदार किया और आर्य बब्बर रावण की भूमिका में नजर आए. पूरा कार्यक्रम बहुत ही शानदार,  भव्य और भाव से भरा रहा.

    विंदु दारा सिंह का हनुमान बनना खास इसलिए रहा क्योंकि उनके पिता दिवंगत एक्टर दारा सिंह ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाया था. दर्शकों को विंदु को हनुमान के रूप में देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं. इससे पहले विंदु दारा सिंह 1995-96 के टीवी शो ‘जय वीर हनुमान’ और 2006 की तेलुगु फिल्म ‘श्री रामदासु’ में भी हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें गौरव खन्ना और विंदु दारा सिंह की राम-हनुमान जोड़ी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह

    October 12, 2026

    नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

    October 10, 2026

    एलन मस्क के विवादित बयान पर भड़के कमल हासन, कंगना रनौत ने भी अभिनेता का किया सपोर्ट

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.