Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“न्यायपालिका पर दबाव बनाना बचकानी हरकत, दम है तो याचिका दें”, INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बोले संजय सरावगी
    राष्ट्रीय

    “न्यायपालिका पर दबाव बनाना बचकानी हरकत, दम है तो याचिका दें”, INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बोले संजय सरावगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन को न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की बचकानी हरकत बताया है। सरावगी ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं है, अगर कांग्रेस या विपक्षी दलों के पास सच में कोई ठोस मामला और कानूनी आधार है, तो उन्हें सड़कों पर तमाशा करने के बजाय अदालत में औपचारिक कानूनी याचिका दायर करनी चाहिए।

    न्यायपालिका की गरिमा को चोट पहुंचाने का प्रयास हो रहा- संजय सरावगी

    संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। एक तरफ उपद्रवी भीड़ पुलिस पर पत्थरबाजी करती है, सुरक्षा घेरे तोड़ती है और दूसरी तरफ राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश के दरवाजे पर ज्ञापन देने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर न्यायपालिका की गरिमा को चोट पहुंचाने का प्रयास है।

    संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस के वकीलों ने कई बार अदालत में याचिकाएं लगाई हैं, ऐसे में इस पूरे मामले को सड़कों पर राजनीतिक तमाशा बनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने खुद स्पष्ट किया है कि मामला विचाराधीन है और संबंधित पक्षों को अपनी कानूनी दलीलें अदालत में ही पेश करनी चाहिए।

    सरावगी ने मुख्य न्यायाधीश के रुख को विपक्ष के लिए एक कड़ी फटकार बताया और कहा कि ऐसी ही बचकानी हरकतों की वजह से कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में कमजोर स्थिति में पहुंच गई है।

    सौरभ दास और आशुतोष रांका पर भी साधा निशाना

    दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों पर संजय सरावगी ने कहा कि प्रशासनिक अनुमति के बिना जंतर-मंतर को घेरना, बैरिकेड्स तोड़ना और आकाशवाणी भवन जैसी सार्वजनिक संपत्ति पर पथराव करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सौरभ दास और आशुतोष रांका जैसे लोगों का तारीखें मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाना, हंगामा करना और कैमरों के सामने शांत दिखने का नाटक करना एक सोची-समझी स्क्रिप्ट का हिस्सा है।

    दिल्ली पुलिस द्वारा जारी वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि स्टेशन पर हिरासत में रखे जाने और परिवार से संपर्क न करने देने का दावा करने वालों का झूठ बेनकाब हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी उन्हें अपने परिवार से बात करने के लिए कह रहे हैं। सरावगी ने कहा कि पुलिस और सरकार कानून के शासन को बनाए रखने के लिए बाध्य हैं और जनता इस पूरे ड्रामे को करीब से देख रही है।

    SIR पर भी बोले सरावगी

    वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर संजय सरावगी ने कहा कि SIR कोई एक दिन का काम नहीं है। यह 120 से 150 दिनों तक चलने वाली एक विस्तृत और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसमें 35 लाख से ज्यादा सरकारी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। ड्राफ्ट पब्लिकेशन की प्रतियां सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को विधिवत सौंपी जाती हैं और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पूरा एक महीना दिया जाता है।

    सरावगी ने आरोप लगाया कि संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने के बजाय, विपक्षी दल अराजकता फैलाकर चुनाव आयोग पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

    WhatsAppFacebookTelegramGmailShare

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल

    October 12, 2026

    CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की मांग ठुकराई, संजय राउत बोले- ‘जनता इसे याद रखेगी’

    October 12, 2026

    नागा और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़प 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या…

    October 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.