Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की मांग ठुकराई, संजय राउत बोले- ‘जनता इसे याद रखेगी’
    राष्ट्रीय

    CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की मांग ठुकराई, संजय राउत बोले- ‘जनता इसे याद रखेगी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात के लिए मांगे गए समय और सौंपे गए ज्ञापन को स्वीकार नहीं किए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। इस पर अब विपक्ष के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। इस दौरान शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

    ‘जनता इस बात को याद रखेगी’: संजय राउत

    शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के लिए मार्च निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर से मुलाकात के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया।

    राउत ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की भूमिका संविधान की रक्षा करने की है, लेकिन वह हमसे मिलना नहीं चाहते। जब हम वोटों की कथित चोरी, चुनावी धांधली और मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम हटाए जाने जैसे मुद्दों पर अपनी शिकायत रखने के लिए मिलना चाहते हैं, तो हमें कहा जाता है कि वह राजनेताओं से नहीं मिलेंगे। जनता इस बात को याद रखेगी।

    ‘लोग खुद सामने आ रहे हैं’: इमरान मसूद

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है और सभी नेता पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन स्वतःस्फूर्त रूप ले रहा है और लोग अपनी मर्जी से इसमें शामिल हो रहे हैं।

    मसूद ने कहा कि हमने विरोध प्रदर्शन तय किया है। पार्टी जो भी निर्देश देगी, सभी उसका पालन करेंगे। लोग खुद सामने आ रहे हैं। हर जगह यह एक स्वतःस्फूर्त आंदोलन है।

    CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुड्डा

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि INDIA गठबंधन का यह विरोध मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है।

    हुड्डा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज में एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं और अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

    उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन INDIA गठबंधन ने बुलाया है। हमारी मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। एक के बाद एक मामले सामने आए हैं, जिनसे उनके कामकाज में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं और वे अब रुकने वाले नहीं हैं। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, विरोध जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल

    October 12, 2026

    “न्यायपालिका पर दबाव बनाना बचकानी हरकत, दम है तो याचिका दें”, INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बोले संजय सरावगी

    October 12, 2026

    नागा और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़प 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या…

    October 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.