Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह
    मनोरंजन

    नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विवादों, ड्रामे और मनोरंजन से भरपूर सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में खेल अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में दर्शकों को एक के बाद एक कई बड़े सरप्राइज मिले हैं। अभिनेता मनीष गोयल के बाद अब फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल (Nakul Dhull) ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। नकुल घर के सदस्यों के साथ बातचीत बढ़ाते दिखे। ऐसे में उन्होंने स्काउट ओपी को लव गिल के बारे में एक सलाह दी। उन्होंने दोनों का रिश्ता बाहर क्या और कैसा नजर आ रहा है वो सब बताया।

    नकुल ने स्काउट को दी सलाह

    बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड के जरिए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए नकुल ढुल ने गेम की रणनीतियों पर खुलकर बात की। इसी दौरान बातचीत करते हुए नकुल ने कंटेस्टेंट स्काउट को खेल से जुड़ी कुछ अहम सलाह दी। नकुल ने उन्हें लव गिल और उनके बॉन्ड को लेकर भी बताया।

    नकुल और स्काउट आपस में बात कर रहे थे। तब स्काउट ने नकुल से पूछा कि तू कुछ एपिसोड बाहर देखकर आया था? या कुछ अपडेट लेकर आया है। तब नकुल ने स्काउट से कहा कि मैं एक सलाह दे सकता हू तू जो वो लड़की है लव गिल से थोड़ा डिस्टेंस रख। तब स्काउट ने पूछा क्या बाहर नाम जुड़ रहा है? तो नकुल ने कहा कि नहीं नाम नहीं जुड़ रहा क्योंकि तुम उसे बहन बोल रहे हो और जिसे जोड़ना है वो तो कुछ भी जोड़ सकता है। बस थोड़ी दूरी रख।”

    इतना ही नहीं, घर के अंदर काजी और नकुल की भी अच्छी बातचीत दिखी। वहीं, आम्रपाली ने यंग डीएसए से पूछा कि जो नकुल आया है वो तुझे कैसा लगा? तब यंग डीएसए ने कहा कि पता नहीं स्काउट तो बोल रहा है कि मैं उसे पूरा 100% देख सकता हूं। तब आम्रपाली ने कहा कि मुझे वो पसंद नहीं आया। वो मुझे थोड़ा अजीब लगा।

    वाइल्डकार्ड एंट्रीज से बदला घर का माहौल

    बिग बॉस 20 में पहले मनीष गोयल वाइल्डकार्ड के जरिए आए और फिर नकुल ढुल की धमाकेदार एंट्री की। एक के बाद एक हो रही इन दमदार एंट्रीज से शो के अंदर का तापमान काफी बढ़ गया है। पुराने कंटेस्टेंट्स अब नए लोगों के आने से थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इन वाइल्डकार्ड्स के आने से उनका गेम प्लान कमजोर न पड़ जाए।

    नकुल ढुल, जो सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और पहले के कुछ विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं, अब पूरी तरह से खेल में रमते नजर आ रहे हैं। घर के अंदर उनकी यह ‘सलाह-मशविरे’ वाली रणनीति आने वाले दिनों में क्या रंग लाती है, यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। दर्शक हर रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी (Colors TV) पर इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का आनंद ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…

    October 12, 2026

    नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

    October 10, 2026

    एलन मस्क के विवादित बयान पर भड़के कमल हासन, कंगना रनौत ने भी अभिनेता का किया सपोर्ट

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.