Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘जंग जल्द खत्म होगी, लेकिन माननी होंगी हमारी शर्तें’, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘जंग जल्द खत्म होगी, लेकिन माननी होंगी हमारी शर्तें’, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। न्यूयार्क में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष अब अपने अंतिम दौर में है और यह ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने साफ किया कि इस युद्ध का अंत केवल दो रास्तों से हो सकता है, या तो अमेरिकी सेना की निर्णायक कार्रवाई के जरिए या फिर तेहरान द्वारा वॉशिंगटन की शर्तों पर समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

    ‘ईरान की सेना और ताकत को कर दिया कमजोर’

    ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने इस जंग में ईरान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। उनके रडार और मिसाइल रोकने वाले सिस्टम खत्म हो चुके हैं। ईरान के बड़े-बड़े नेता मारे जा चुके हैं, जिससे अब वहां सरकार चलाने वाले नए लोग आ गए हैं। ट्रंप ने कहा कि वहां नेतृत्व बदलने की वजह से अमेरिका को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर बात किससे की जाए, लेकिन फिर भी पूरा नियंत्रण अमेरिका के हाथ में ही है।

    परमाणु हथियारों पर कड़ा रुख और पूर्व प्रशासन पर हमला

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की इजाजत नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु ताकत होती, तो वैश्विक स्तर पर तबाही मच सकती थी। इसी दौरान उन्होंने पूर्व अमेरिकी प्रशासनों और ओबामा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पुरानी सरकारों ने ईरान को रोकने के लिए अरबों डॉलर दिए, लेकिन ईरान ने उसी पैसे का इस्तेमाल अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने में कर लिया।

    रूस से आ रहा तेल, रास्ते में घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    बातचीत के दौरान ट्रंप ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और रूस से आपूर्ति को लेकर भी अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि रूस से अमेरिका को डीजल और तेल की आपूर्ति के सिलसिले में बातचीत और प्रक्रिया आगे बढ़ी हैरूस अमेरिका को लाखों बैरल तेल और डीजल भेज रहा है। इसके लिए उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रिया भी अदा किया। ट्रंप का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र पर नियंत्रण और रूसी ऊर्जा आपूर्ति के प्रभाव से न सिर्फ अमेरिका में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

    October 12, 2026

    अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अंधाधुंध फायरिंग, 2 बच्चों समेत 9 की मौत, घर में छिपे हमलावर की भी गई जान

    October 10, 2026

    भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने किया ऐलान

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.