Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रही देश को अस्थिर करने की कोशिश, सीजेपी प्रदर्शन पर नितिन नवीन का बड़ा बयान
    राष्ट्रीय

    विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रही देश को अस्थिर करने की कोशिश, सीजेपी प्रदर्शन पर नितिन नवीन का बड़ा बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में शांति और सद्भाव के साथ रह रहे 140 करोड़ लोगों के बीच अस्थिरता पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक एजेंडा है और विदेशी ताकतों के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है।

    दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच मीडिया से बात करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।

    भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वाले दो समूह हैं। इनमें एक का नेतृत्व ‘इंडी गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं, जबकि दूसरे समूह में अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी के नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इन समूहों के इरादों को समझ रही है। नितिन नवीन ने कहा कि आज अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है। आपके ये मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

    जनता ने नकारा, अब देश को अस्थिर करने का प्रयास

    नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि जनता ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले ‘इंडी’ गठबंधन और अरविंद केजरीवाल की पार्टी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मिली हार को स्वीकार करने और उससे सीखने के बजाय विपक्ष देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि विपक्ष की इन गतिविधियों के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हैं और विदेशी ताकतें भी इसमें भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष को देश की तरक्की रास नहीं आ रही है।

    भारत की प्रगति विपक्ष को पच नहीं रही

    नितिन नवीन ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश की विकास यात्रा को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और विदेशी ताकतों के इशारे पर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि देश के राष्ट्रभक्त नागरिक मिलकर ऐसी कोशिशों को नाकाम कर देंगे।

    अर्बन नक्सल मानसिकता के लोग देश को अस्थिर करने में जुटे

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को भय के माहौल से बाहर निकालने, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और नक्सलवाद से मुक्ति दिलाने के प्रयास किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि अब भी कुछ लोग ‘अर्बन नक्सल’ मानसिकता के साथ देश को अस्थिर करने में लगे हैं। नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश का युवा उनके बयानों और भाषा को देख रहा है।

    ‘संविधान और लोकतंत्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता’

    नितिन नवीन ने कहा कि भारत का युवा भारतीय संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल जनता स्वीकार नहीं करेगी।

    उन्होंने विपक्षी नेताओं पर विदेशी ताकतों के साथ गठजोड़ कर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झूठ के सहारे संविधान और लोकतंत्र के नाम पर जनादेश को चुनौती देना जनता के फैसले का अपमान है।

    ‘सरकार सख्ती से निपटेगी, भाजपा कार्यकर्ता भी देगा जवाब’

    विपक्ष को चेतावनी देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि जनता ने जिस नेतृत्व पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने विपक्ष की लगातार चुनावी हार को उसकी हताशा से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि वह देश को शांति से आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता।

    नितिन नवीन ने कहा कि देश में तनाव पैदा करने की कोशिशों से भारत सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर ऐसी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के भीतर या बाहर सक्रिय ऐसी ताकतों से सख्ती से निपटा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल

    October 12, 2026

    CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की मांग ठुकराई, संजय राउत बोले- ‘जनता इसे याद रखेगी’

    October 12, 2026

    “न्यायपालिका पर दबाव बनाना बचकानी हरकत, दम है तो याचिका दें”, INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बोले संजय सरावगी

    October 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.