Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कोई ऐरा-गैरा हमें देश चलाना न सिखाए, एलन मस्क ने अंबानी को बताया भारत का बॉस तो भड़कीं सायोनी घोष
    राष्ट्रीय

    कोई ऐरा-गैरा हमें देश चलाना न सिखाए, एलन मस्क ने अंबानी को बताया भारत का बॉस तो भड़कीं सायोनी घोष

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के जादवपुर से सांसद सायोनी घोष ने मस्क के मुकेश अंबानी को “भारत का असली बॉस” कहने और व्यंग्यात्मक रूप से ‘डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ कहने पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सायोनी घोष ने कहा कि भारत के नागरिक ही देश के असली बॉस हैं और 7,000 से 8,000 मील दूर बैठे किसी को भी यह बताने का हम नहीं है कि देश कैसे चलना चाहिए।

    सायोनी घोष का एलन मस्क को जवाब

    सोशल मीडिया पर एलन मस्क को सीधे टैग करते हुए सांसद सायोनी घोष ने लिखा, “सुनिए एलन मस्क, भारत के लोग ही इस देश के असली बॉस हैं। इस महान देश के नागरिक किसी चाचा चौधरी या 7,000-8,000 मील दूर बैठे किसी बाहरी व्यक्ति को यह बताने की इजाजत नहीं देंगे कि इस देश को कैसे चलाना है।”

    सायोनी घोष ने कहा कि मस्क को अपना बिजनेस नेटवर्क बढ़ाने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें भारतीयों को नीचा दिखाकर या उनके बारे में अपमानजनक कमेंट करके हद पार नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि भारत और भारतीय पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं और मस्क या उनकी टेक्नोलॉजी के बिना भी आने वाली पीढ़ियों तक मजबूती से तरक्की कर सकते हैं।

    महालया का जिक्र कर क्या बोलीं सायोनी?

    सायोनी घोष ने कहा कि जहां तक ​​भारत के अंदरूनी मामलों और पॉलिसी का सवाल है, मिस्टर मस्क को बस दूर रहना चाहिए। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने महालया का जिक्र करते हुए लिखा, “आज महालया है (इसे गूगल कर लीजिए)। आसान शब्दों में कहें तो, देवी दुर्गा ने अभी-अभी नाश्ते में कुछ असुरों का संहार किया है।”

    एलन मस्क ने क्या लिखा?

    सायोनी घोष की प्रतिक्रिया से पहले एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी को संबोधित करते हुए एक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा, “प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, कृपया मेरी माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप भारत के असली बॉस हैं। जाहीर है कि आप भारत के महान लोगों का अपना एकाधिकारवादी शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप अभी भी स्टारलिंक को निष्पक्ष रूप से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?”

    अपने पोस्ट में मस्क ने तर्क दिया कि अन्य देशों की तरह भारत में भी कई दूरदराज, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभाव है, जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और छोटे व्यवसाय वैश्विक बाजार से कट जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि स्टारलिंक ऐसे वंचित समुदायों के जीवन को बदल सकता है और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जब पारंपरिक नेटवर्क काम नहीं करते हैं, तब सैटेलाइट कनेक्टिविटी अनगिनत लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित होती है।

    कहां से शुरू हुआ विवाद?

    स्टारलिंक विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लॉन्च करने में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि स्टारलिंक को 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस मिल चुके हैं और वह पिछले पांच सालों से भारत सरकार की कानूनी और रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। सेवाएं शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी न मिलने से परेशान होकर मस्क ने सवाल किया था कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं। मस्क ने पहले आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी लोग मौजूदा बाज़ार पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए स्टारलिंक की भारत में एंट्री को रोक रहे हैं।

    इन आरोपों पर केंद्र सरकार ने क्या कहा है?

    भारत में स्टारलिंक के लॉन्च को लेकर मस्क के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए रेगुलेटरी ढांचा निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाला है। सरकार के अनुसार, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए लाइसेंस पाने वाली कंपनियों को तय सुरक्षा शर्तों को पूरा करना होगा। तभी स्पेक्ट्रम आवंटन और कमर्शियल सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल

    October 12, 2026

    CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की मांग ठुकराई, संजय राउत बोले- ‘जनता इसे याद रखेगी’

    October 12, 2026

    “न्यायपालिका पर दबाव बनाना बचकानी हरकत, दम है तो याचिका दें”, INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बोले संजय सरावगी

    October 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.