Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IND VS WI : वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में भारत को 6 विकेट से हराया
    खेल

    IND VS WI : वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में भारत को 6 विकेट से हराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India vs West Indies, 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली।

    कप्तान शाई होप का तूफानी शतक

    वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। भारत की ओर से मिले 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती दो झटके के बावजूद संयम और नियंत्रण शॉट खेलना जारी रखा। उन्होंने मैदान के दौरान चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए।

    शाई होप ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी दूसरी शतकीय पारी के दौरान 45 गेंदों का सामना किया। वह 102 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 9 छक्के लगाए। शाई होप ने अक्षर पटेल के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।

    शेरफेन रदरफोर्ड ने 84 रन बनाए

    वेस्टइंडीज के एक अन्य बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंद में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से शानदार 84 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड और कप्तान शाई होप के बीच 5वें विकेट के लिए 54 गेंद में 120 रन की साझेदारी हुई। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस साझेदारी से वेस्टइंडीज मुकाबले में वापसी करने में सफल रही।

    वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड और रोवमैन पॉवेल ने भी छोटी लेकिन टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोमारियो शेफर्ड 13 गेंद में 34 रन बनाकर नॉटआउट रहे, जबकि रोममैन पॉवेल 24 रन बनाकर आउट हुए। कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

    संजू सैमसन ने 41 गेंद में बनाए 82 रन

    भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों पर 82 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।


    वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया और 22 गेंदों में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली। पारी के अंतिम ओवरों में कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर 40 रन बना डाले। दूसरी ओर, तिलक वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 44 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत

    October 12, 2026

    आज रायपुर आएगी इंडियन महिला क्रिकेट टीम 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट…

    October 11, 2026

    भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.