Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
    तकनीकी

    महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने का असर अब उसकी बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग की योजनाओं पर भी दिखाई देने लगा है. Apple के नए फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इनके लिए कंपोनेंट बनाने वाले कुछ सप्लायर्स को प्रोडक्शन कम करने के निर्देश दिए हैं.

    इसकी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत और नए आईफोन की ऊंची शुरुआती कीमतों के कारण यूजर्स की मांग में आई कमी बताई जा रही है. Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने अक्टूबर के लिए कंपोनेंट के ऑर्डर में पहले के अनुमान के मुकाबले कम से कम 15 प्रतिशत की कटौती की है. 

    अक्टूबर में कितने घटाए गए कंपोनेंट ऑर्डर?

    रिपोर्ट के मुताबिक, Apple सितंबर की शुरुआत से ही अपने फोन की शिपमेंट को लेकर पहले की तुलना में ज्यादा सतर्क हो गया है. रिपोर्ट में एक सप्लाई चेन अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अक्टूबर में दोनों प्रीमियम मॉडल के लिए ऑर्डर लगभग 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक कम किए गए हैं, हालांकि सभी सप्लायर्स के लिए कटौती का स्तर एक जैसा नहीं है. अलग-अलग कंपोनेंट तैयार करने में लगने वाले समय और प्रोडक्शन की प्रक्रिया के कारण इसका असर भी अलग-अलग हो सकता है, फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि आने वाले समय में Apple अपने ऑर्डर में दोबारा बदलाव करेगा या नहीं. 

    मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत क्यों बनी चुनौती?

    इस बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह AI इंडस्ट्री की बढ़ती मांग भी है. टेक कंपनियां AI डेटा सेंटर बनाने के लिए एडवांस्ड चिप्स और मेमोरी चिप्स की ज्यादा क्षमता खरीद रही हैं. इससे इन कंपोनेंट्स की उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है और कीमतें भी ऊपर गई हैं. इसका असर सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है. बढ़ती चिप लागत के कारण इस साल पर्सनल कंप्यूटर और स्मार्टफोन बाजार में भी गिरावट आने की आशंका जताई गई है. Apple ने जून में अपने iPad और MacBook की कीमतें बढ़ाते समय भी कहा था कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत का पूरा बोझ वह यूजर्स से बचाकर नहीं रख सकता है.  

    आईफोन लॉन्च के बदले शेड्यूल का भी पड़ सकता है असर

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगस्त के आखिर से अक्टूबर तक डिवाइस की मांग पिछले लॉन्च साइकल के मुकाबले कमजोर रही है, हालांकि इसकी एक वजह Apple का बदला हुआ लॉन्च शेड्यूल भी हो सकता है. इस बार कंपनी ने पहले प्रीमियम मॉडल पेश किए हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 और नए डिजाइन वाला iPhone Air अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की खबर है. इन मॉडल्स के लिए कंपोनेंट का प्रोडक्शन 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक iPhone 17 Pro पर ऑफर, क्रोमा से फोन खरीदने पर बैंक कैशबैक और ढेरों ऑफर

    October 22, 2026

    6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल

    October 22, 2026

    एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.