Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’
    मनोरंजन

    नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरे देश और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. 8 अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. उनके निधन के बाद आगामी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में उनकी को एक्ट्रेस रहीं एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया.

    नाना पाटेकर के जाने से परिवार, दोस्तों और फिल्मी सितारों को गहरा सदमा लगा है. अब एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया है. अनीत जल्द ही फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में उनके साथ नजर आएंगी. उन्होंने बताया कि नाना के साथ काम करना उनके लिए किसी सीख से कम नहीं था.

    ऐसी थी पहली मुलाकात

    अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘नाना पाटेकर सर से पहली बार मिलने पर मैं लगभग कुछ बोल ही नहीं पाई थी. मेरे लिए उनके सामने बैठना और उन्हें समझना अपने आप में एक अनुभव था. वह बेहद ईमानदार, बेबाक और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले इंसान थे.’

    एक्ट्रेस ने आगे बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें सिखाया कि एक कलाकार होने का असली मतलब क्या होता है. उन्हें काम करते देखना, उनकी बातें सुनना और उनके आसपास समय बिताना अनीत के लिए एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखेंगी. अनीत पड्डा ने आगे लिखा कि नाना पाटेकर एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने शोहरत के शोर-शराबे की जगह सादगी को चुना और हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी. उन्हें बात करते सुनना, काम करते देखना और उनके पास रहना किसी बड़े पाठ को सीखने जैसा था.

    अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही इतने बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को अनीत ने बेहद अनमोल बताया. उन्होंने लिखा, ‘अपनी यात्रा की शुरुआत में ही उनसे मिलना और फिर उनके साथ काम करना मेरे लिए एक ऐसा अनुभव है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. उनकी आखिरी फिल्मों में से एक मेरे साथ होगी, यह सोचकर ही मेरे पास शब्द नहीं बचते. यह सब एक सपने जैसा लगता है. मैं खुशकिस्मत हूं कि हमारी राहें आपस में मिलीं.’

    फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ और रिलीज डेट

    आदित्य सरपोतदार के निर्देशन और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘शक्ति शालिनी’ नाना पाटेकर की आखिरी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म पहले दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इसे 2027 के शुरुआती महीनों में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म में अनीत पड्डा के अलावा विशाल जेठवा, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी लीड रोल्स में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह

    October 12, 2026

    अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…

    October 12, 2026

    एलन मस्क के विवादित बयान पर भड़के कमल हासन, कंगना रनौत ने भी अभिनेता का किया सपोर्ट

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.