Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“वे सब आपके ही दोस्त थे”, राहुल गाँधी के कांग्रेस छोड़ने वालो को कायर कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कसा तंज
    राष्ट्रीय

    “वे सब आपके ही दोस्त थे”, राहुल गाँधी के कांग्रेस छोड़ने वालो को कायर कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कसा तंज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कायरों और लालचियों के जाने के बाद अब कांग्रेस में सिर्फ शेर बचे हैं। इस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले सभी नेता राहुल गांधी के दोस्त थे। इस बातचीत में राहुल ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया और राजनीति में दोस्ती को लेकर अपना नजरिया बताया।

    ‘कायर गए, अब सिर्फ शेर बचे हैं’

    बैठक के दौरान राहुल गांधी ने हाल के वर्षों में पार्टी का साथ छोड़ने वाले नेताओं पर बात की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद का नाम लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग लालची या डरपोक थे, वे पार्टी छोड़कर चले गए। राहुल का कहना था कि कुछ नेता सुख-सुविधाओं और सुरक्षा के चक्कर में गए, तो कुछ ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के डर से भाजपा में शामिल हो गए। राहुल ने कहा, ‘कायरों और लालचियों के जाने के बाद अब कांग्रेस में सिर्फ ‘शेर’ बचे हैं।’

    खरगे का तंज- ‘वे तो आपके दोस्त थे’

    राहुल गांधी के इस बयान पर पास ही बैठे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, ‘लेकिन वे सब तो आपके ही दोस्त थे।’ खरगे के इस अचानक दिए गए जवाब से माहौल खुशनुमा हो गया, हालांकि राहुल गांधी थोड़े असहज जरूर दिखे। राहुल ने तुरंत अपनी बात संभालते हुए पास बैठी प्रियंका गांधी की तरफ इशारा किया और कहा कि मेरी बहन यहीं बैठी हैं, इन्हें मालूम है कि सिंधिया मेरे दोस्त नहीं थे।

    दादी इंदिरा गांधी का किस्सा सुनाया

    बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने राजनीति में रिश्तों की सच्चाई पर पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया। राहुल ने बताया कि मैंने एक बार अपनी दादी से पूछा था कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त कौन है? दादी ने जवाब दिया था कि उनका कोई सबसे अच्छा दोस्त नहीं है। जब मैंने घर आने-जाने वाली एक महिला का नाम लिया, तो दादी ने समझाया कि हो सकता है मैं उसकी सबसे अच्छी दोस्त होऊं, लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं है।
    राहुल गांधी ने खरगे की तरफ देखते हुए कहा कि राजनीति में जो दोस्त दिखता है, जरूरी नहीं कि वह सच में दोस्त हो। इसलिए यह पहचानना बहुत मुश्किल है कि उनके असली दोस्त कौन हैं।

    खरगे के प्रति जताया सम्मान

    बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका चूकने के बावजूद खरगे ने कभी अपनी विचारधारा और पार्टी से समझौता नहीं किया। राहुल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दावा किया कि मौजूदा सरकार के पास अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए संघर्ष और विरोध-प्रदर्शन को अपने प्रशिक्षण का हिस्सा बनाकर काम करते रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कोई आंदोलन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना…’; CJP के प्रदर्शन को लेकर कारोबारियों की याचिका पर बोला SC

    October 16, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाने वाली गर्भवती महिला पत्रकार पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 26 को सीजेआई बेंच करेगी सुनवाई

    October 16, 2026

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की हालिया घटनाओं पर बोला हमला, विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का लगाया आरोप

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.