Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एयर इंडिया का बड़ा फैसला : 20 अक्टूबर तक रियाद, दम्माम और जेद्दा की सभी उड़ानें रद्द
    मुख्य समाचार

    एयर इंडिया का बड़ा फैसला : 20 अक्टूबर तक रियाद, दम्माम और जेद्दा की सभी उड़ानें रद्द

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलते हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) काउंसिल ने सऊदी अरब में नागरिक हवाई अड्डों, विमानों और विमानन बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और वहां की सरकार तथा लोगों के प्रति अपना समर्थन जताया है।

    एयर इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है।

    सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों के बाद बढ़ी चिंता

    अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की परिषद ने सऊदी अरब में नागरिक विमानन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। गुरुवार को जारी बयान में आईसीएओ परिषद ने हमलों में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। परिषद ने कहा कि नागरिक विमानन ढांचे को निशाना बनाने से उड़ान संचालन प्रभावित होता है और विमानन सुरक्षा के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा होता है। यह निंदा 8 अक्टूबर को आईसीएओ परिषद के समक्ष सऊदी अरब की ओर से दिए गए बयान के बाद आई है।

    इंडिगो और अकासा एयर भी रद्द कर चुकी हैं उड़ानें

    इससे पहले इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी। कंपनी ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी थी। वहीं, अकासा एयर ने भी रियाद और जेद्दा की उड़ानें 17 अक्टूबर तक स्थगित कर दी थीं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड लेने या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर

    October 24, 2026

    पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…

    October 24, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.