Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    मुख्य समाचार

    दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने सीपीजे (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। वह मार्च में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर सेंट्रल पार्क नहीं आने की हिदायत दी थी। पुलिस ने नोटिस में कहा कि इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है। अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत एक नोटिस दिया गया था। इसमें उन्हें सेंट्रल पार्क नहीं आने को कहा गया था। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस की ओर से भी उन्हें नोटिस जारी किया गया। दूसरे नोटिस में पुलिस ने अभिजीत दिपके को याद दिलाया कि उन्हें आशुतोष और सौरव के साथ पहले भी पाबंद किया गया था। तीनों को एयरपोर्ट से एहतियातन हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया गया था।

    एक साल तक अशांति नहीं फैलाने की शर्त

    पुलिस के नोटिस के मुताबिक, अदालत ने अभिजीत दिपके, आशुतोष और सौरव को अगले एक साल तक अशांति नहीं फैलाने की शर्त पर पाबंद किया था। पुलिस ने इसी कार्रवाई का हवाला देते हुए अभिजीत दिपके को सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित मार्च में शामिल नहीं होने की हिदायत दी थी।

    इलाके में फ्लैग मार्च जारी

    सीजेपी ने आज कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। हालांकि, इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने और एनडीएमसी से तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं मिलने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जवान इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

    एडिशनल सीपी ने क्या कहा?

    सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध पर, एडिशनल सीपी(यातायात) डीके गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यातायात पुलिस ने एक डिटेल एडवाइजरी जारी की है। कनॉट प्लेस के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। हमने यातायात को विनियमित करने के लिए इन क्षेत्रों में अपने कर्मियों को तैनात किया है। यदि कोई व्यवधान होता है, तो हम यह सुनिश्चित करने के लिए समय पर बदलाव लागू करेंगे कि जनता को कम से कम असुविधा हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने आगे कहा कि हम निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं। अगर हमें जमीन पर संभावित व्यवधानों के बारे में कोई इनपुट मिलता है, तो हम समय पर एक्शन लेंगे। डीके गुप्ता ने आगे जोड़ा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। हम अनुरोध करते हैं कि सभी यात्री हमारी यातायात सलाह का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा

    October 16, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री श्री साय

    October 16, 2026

    ट्विशा शर्मा मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों के खिलाफ भोपाल कोर्ट में नहीं चलेगा ट्रायल

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.