Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    मुख्य समाचार

    मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ सांप कांड यानी अमित कश्यप हत्याकांड में आज कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर 12 अप्रैल 2025 की रात पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश के ऊपर सांप छोड़ दिया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार किया था। मेरठ कोर्ट ने करीब 18 माह बाद इस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच पूरी कर दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। मेरठ नीला ड्रम में आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाए जाने के महज दो दिन बाद कोर्ट का यह बड़ा फैसला सामने आया है।

    क्या था वो मामला?

    मेरठ का सांप कांड अप्रैल 2025 में सामने आया था। दरअसल, 12 अप्रैल 2025 की रात मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने का प्रयास किया गया। इसके लिए अमित के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया था। अमित की पत्नी ने मौत के बाद लोगों को घटना की जानकारी दी। उसके बिस्तर पर सांप देखकर लोग उसकी थ्योरी पर यकीन करने लगे थे।

    अमित कश्यप के परिजनों को उसकी मौत के पीछे की घटना में झोल दिखा। अमित के गले पर निशान भी था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इससे रविता परेशान हो गई। मामले में वह पुलिस को बुलाने से भी इनकार करती रही थी। हालांकि, पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि रविता और उसके प्रेमी अमरदीप में मिलकर पहले अमित का गला घोंटा था।

    रविता के ड्रामे से हुआ था शक

    अमित की मौत के बाद रविता के ड्रामे ने परिजनों को शक करने पर मजबूर कर दिया। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद की बात सामने आई थी। अमित की मौत के बाद पत्नी रविता काफी गमगीन होने का दिखावा करती रही। अमित के परिजनों ने जब हत्या की आशंका जताई तो उसने सर्पदंश के कारण मौत की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित की मौत की असली वजह सामने आ गई।

    अमित की हत्या गला घोंटकर किए जाने का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चला। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। इसमें रविता के अमरदीप के साथ अवैध संबंधों और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

    18 माह बाद आया फैसला

    रविता और अमरदीप को पुलिस ने हिरासत में लिया। मामला मेरठ कोर्ट में शुरू हुआ। कोर्ट में 18 माह तक चली लंबी सुनवाई के बाद 7 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। आज यानी 16 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने इस मामले को रेयर का रेयरेस्ट मामला करार देते हुए फांसी का ऐलान किया है।

    मृतक की मां ने मांगी थी फांसी

    अमित कश्यप हत्याकांड में मां मुनेश देवी ने दोनों दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी। सजा के ऐलान के दौरान पीड़ित परिवार कोर्ट में मौजूद रहा। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान रविता और अमरदीप को ऑनलाइन कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्ष के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। आरोपी पक्ष के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की गुहार लगाते हुए दोषियों के लिए कम सजा की मांग की। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील ने इस जघन्य हत्याकांड को समाज के लिए गंभीर संदेश बताते हुए दोनों दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 

    October 16, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री श्री साय

    October 16, 2026

    ट्विशा शर्मा मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों के खिलाफ भोपाल कोर्ट में नहीं चलेगा ट्रायल

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.