Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
    • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
    • सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से 5 लोगों की मौत, पांच घायल
    मुख्य समाचार

    भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से 5 लोगों की मौत, पांच घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। गुजरात के भरूच जिले के वागरा तालुका के सायखा GIDC में स्थित ‘सिंजिल फार्मा’ कंपनी में एक रिएक्टर अचानक फट गया।

    प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान हुआ ये विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए भरूच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रिएक्टर में विस्फोट से हुआ हादसा

    रिएक्टर में विस्फोट होने से ये हादसा हुआ है। रिएक्टर में क्या प्रक्रिया चल रही थी और विस्फोट कब हुआ, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    माना जा रहा है कि विस्फोट किसी रासायनिक प्रक्रिया में गड़बड़ी, तकनीकी खराबी या दबाव में बदलाव के कारण हुआ होगा, लेकिन सटीक कारण विशेषज्ञों की जांच के बाद ही पता चलेगा।

    स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग मौके पर पहुंच चुके हैं और गहन जांच शुरू कर दी है।

    सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

    भरूच के सायखा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक फार्मा कंपनी में हुई इस घटना ने रासायनिक और फार्मा इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    उत्पादन इकाई में सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, रिएक्टर के नियमित रखरखाव और सुरक्षा नियमों के पालन की भी जांच की जाएगी। यदि कंपनी प्रबंधन की ओर से लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, अधिकारी आधिकारिक सूचना और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    RG kar Rape Case : ‘147 करोड़ लोग CBI पर भरोसा कैसे करेंगे?’, संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भड़के पीड़िता के पिता

    October 17, 2026

    कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; मध्यप्रदेश के 8 श्रद्धालुओं की मौत

    October 17, 2026

    “हम दुनिया छोड़ कर जा रहे है”…जन्मदिन पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, घटना से पहले ऑफिस को भेजा ईमेल

    October 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.