Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    • राज्यपाल श्री डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
    • रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
    • श्री अशोक कुमार गुप्ता ने एनआईटी रायपुर के कुलसचिव का कार्यभार संभाला
    • नाबालिग मौत मामले में 2 लड़कियों समेत 5 नाबालिग गिरफ्तार जंगल में मिलकर देखा था पोर्न, पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का किया खुलासा…
    • बस्तर दशहरा में पहली बार ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
    • जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    छत्तीसगढ़

    भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

    गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    नवरात्रि पर देवी दर्शन कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, जमीन पर बैठकर सुनीं मांग और समस्याएं

    रायपुर- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को आत्मीयता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर में कुल 48 लाख 30 हजार रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भलपहरी में हाई स्कूल रोड पर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड निर्माण के लिए 4 लाख रुपए तथा अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की घोषणा की गई। इसी प्रकार ग्राम अचानकपुर में मंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए, मुख्य मार्ग से पंचराम के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए तथा गोठान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की गई।

    अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम भलपहरी में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।

    गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता
    ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क, बिजली, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा आदिवासियों के आवास की राशि में गड़बड़ी के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासकीय राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बसाहटों तक सड़क सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

    देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बना भोरमदेव शक्कर कारखाना
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की मेहनत के फलस्वरूप भोरमदेव शक्कर कारखाना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    October 19, 2026

    श्री अशोक कुमार गुप्ता ने एनआईटी रायपुर के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

    October 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.