Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार…
    लाइफस्टाइल

    करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुहागिन महिलाएं  पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में अब बस त्योहार में कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है. हर महिला की चाह होती है कि इस खास पर्व पर उसका चेहरे एकदम खिला हुआ और निखरा हुआ नजर आए. ऐसे में कुछ महिलाएं पार्लर में जा कर महंगे फेशियल करवाती हैं तो कुछ बाजार वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं. लेकिन घरेलू उपाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही अपराजिता का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.

    कैसे बनाएं फेसपैक? (विधि 1 – दही और शहद के साथ)

    इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले 2–3 अपराजिता के फूलों को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके बाद पानी के साथ इन फूलों को अच्छे से पीस लें. इससे एक पेस्ट तैयार हो जाएगा. अब इसके साथ 1 छोटा चम्मच दही और आधा से 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं फिर अच्छे से मिक्स कर लें. इससे एक पेस्ट तैयार हो जाएगा और यही आपका फेस पैक होगा.

    कैसे करें इस्तेमाल?

    इस फेसपैक को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद फेस पैक की एक पतली सी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं. फिर इसे कम से कम 10-15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद पानी की मदद से हल्के हाथों से फेस को रगड़ें और चेहरा धो लें. आखिर में तौलिए से थपथपाकर फेस को पोंछ लें और मॉइस्चराइजर लगा लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा निखर जाएगा और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा.

    फेस पैक क्यों है फायदेमंद?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपराजिता के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स और प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं, जबकि दही का लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाकर चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है. वहीं, शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक माना जाता है.

    अपराजिता फेस पैक बनाने की विधि (विधि 2 – दूध और मुल्तानी मिट्टी के साथ)

    • सामग्री: अपराजिता के फूल, गर्म उबला हुआ दूध, मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा ग्लिसरीन।
    • बनाने का तरीका:
      • उबले हुए गर्म दूध में अपराजिता के फूलों को कूटकर डालें, ताकि उसके आयुर्वेदिक गुण दूध में आ जाएं।
      • इसमें मुल्तानी मिट्टी और प्योर ग्लिसरीन मिलाकर अच्छा सा लेप तैयार कर लें।

    लगाने का तरीका

    • सबसे पहले अपने चेहरे को सादे पानी या अच्छे फेसवॉश से धोकर साफ कर लें।
    • तैयार किए गए फेस पैक की एक पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं। (इसे आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें)।
    • इसे चेहरे पर लगभग 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
    • इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए सादे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
    • चेहरा पोंछने के बाद मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।

    Disclaimer : यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य सामान्य ज्ञान जानकारी है। इसे किसी भी डॉक्टर या योग्य चिकित्सक की सलाह का विकल्प न समझें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    474 करोड़ रुपये की ब्रालेट पहन काइली जेनर ने उड़ाए होश, जान लें आखिर क्यों है ये इतना खास…

    October 21, 2026

    क्या आप भी देर रात तक करते हैं सोशल मीडिया स्क्रॉल?, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान और बचने के तरीके

    October 1, 2026

    रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा चीनी के कप की भी क्या होती है एक्सपायरी डेट? जानें कब बदल देना चाहिए…

    September 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.