Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»यासीन मलिक समेत 7 लोगों की मुश्किलें बढ़ी, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, कोर्ट ने दिया आदेश
    राष्ट्रीय

    यासीन मलिक समेत 7 लोगों की मुश्किलें बढ़ी, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, कोर्ट ने दिया आदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नई दिल्ली की विशेष NIA अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया है। यह मामला कथित तौर पर हवाला के जरिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठान से विदेशी फंडिंग लेने और उस रकम का इस्तेमाल अलगाववादी गतिविधियों में करने से जुड़ा है। अदालत ने 19 नवंबर से अभियोजन पक्ष के सबूत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। यासीन मलिक ने अदालत में आरोपों से इनकार करते हुए मुकदमा लड़ने की बात कही है।

    लगभग 9 करोड़ रुपये की अवैध फंडिंग का है आरोप

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, यह पूरा मामला आतंकवाद और अलगाववादी एजेंडे को हवा देने के लिए जुटाए गए करीब 8,94,87,639 रुपये (लगभग 8.95 करोड़ रुपये) की गैर-कानूनी कमाई से जुड़ा है। आरोप है कि यह राशि पाकिस्तान के जरिए हवाला चैनलों और अन्य स्रोतों से भारत लाई गई थी। इस पैसे का मुख्य मकसद जम्मू-कश्मीर में भारत विरोधी गतिविधियों, हिंसा और अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देना था।

    कौन-कौन हैं इस मामले में अन्य आरोपी?

    विशेष जज प्रशांत शर्मा ने जिन सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने और मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है, उनमें JKLF प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक, कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली, इंजीनियर राशिद के नाम से पहचाने जाने वाले अब्दुल राशिद शेख, शब्बीर अहमद शाह, मसरत आलम भट, नवल किशोर कपूर और मेसर्स ट्राइसन फार्म्स एंड कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 के तहत अपराध किए जाने का गंभीर संदेह बनता है।

    पाकिस्तानी उच्चायोग से जुड़ रहे हैं तार

    ED की जांच में यह खुलासा हुआ है कि अवैध धन जुटाने के लिए एक बेहद जटिल नेटवर्क तैयार किया गया था। इस व्यवस्था के तहत नकदी पहुंचाने वाले एजेंट दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से रकम प्राप्त करते थे और उसे यासीन मलिक समेत अन्य अलगाववादी नेताओं तक पहुंचाते थे। जांच एजेंसी को आरोपियों के घर से मिले वित्तीय दस्तावेजों और यासीन मलिक के ईमेल खातों से ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि उसने दुनिया भर से स्वतंत्रता के नाम पर आतंकी और अलगाववादी फंडिंग जुटाने का एक बड़ा ढांचा तैयार किया था। एनआईए की पूरक चार्जशीट के अनुसार, मलिक को सऊदी अरब से भी 15.75 लाख रुपये से अधिक की विदेशी रकम प्राप्त हुई थी।

    2017 के NIA मामले से जुड़ा है PMLA केस

    उल्लेखनीय है कि ED का यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला 2017 में NIA द्वारा दर्ज की गई उस मूल एफआईआर पर आधारित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की देशद्रोह व साजिश से जुड़ी धाराओं और यूएपीए (UAPA) के कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई थी। अब 19 नवंबर से अदालत में पेश होने वाले साक्ष्यों के आधार पर इस मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…

    October 24, 2026

    “त्योहार सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान”, व्यापारियों ने की कांग्रेस से रैली टालने की अपील

    October 24, 2026

    जामिया की दीवारों पर लिखे ‘फ्री कश्मीर’ के नारे, BJP ने आपत्ति जताई

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.