Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    • गीता एक ऐसा समुद्र है जिसमें जिस प्राणी को जीवन में जो भी ढूंढना है प्राप्त कर सकता है……
    • शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार
    • राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
    • साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सुरक्षा में बड़ी चूक : पुलिस पर हमला कर 17 कैदी हुए जेल से फरार, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी
    राष्ट्रीय

    सुरक्षा में बड़ी चूक : पुलिस पर हमला कर 17 कैदी हुए जेल से फरार, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु के जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना हुई है। थेनी उप-जेल में बंद सत्रह कैदी सोमवार देर रात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने के बाद फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं।

    गिरफ्तारी के लिए गहन जांच

    घटना के बाद सुरक्षा दल वाहनों की गहन जांच कर रही है। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस जयकुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं

    थेनी जिला जेल में तैनात द्वितीय श्रेणी के पुलिसकर्मी थंगापांडी को इस घटना में सिर में चोट आई और उन्हें जी विलाक्कू स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दो अन्य जेल पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आईं।

    पड़ोसी जिले को अलर्ट किया

    इस घटना के बाद, पड़ोसी जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया। घटना की जानकारी इडुक्की, मदुरै और दिंडीगुल जिलों की पुलिस को दी गई, जबकि फरार आरोपियों की पहचान में सहायता के लिए उनकी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों के बीच वितरित की गईं।

    मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस शेष फरार कैदियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी रखे हुए है।

    एक ही कोठरी में बंद थे कैदी

    पुलिस के अनुसार, सभी 17 आरोपी एक ही कोठरी में बंद थे। आरोप है कि जब जेल कर्मियों को सूचना मिली कि एक कैदी की तबीयत खराब है, तो वे कोठरी में दाखिल हुए और उन्होंने जेल से भागने से पहले उन पर हमला किया। जेल की सुरक्षा में चूक की इस घटना ने तमिलनाडु सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इसमें किसी की साजिश भी है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें: मार्च के दौरान गर्भवती महिला को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट से नोटिस जारी

    October 27, 2026

    अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 100 करोड़ की नशे की खेप के साथ 7 गिरफ्तार; 14 पिस्टल भी बरामद

    October 27, 2026

    SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को जवाब देने के लिए मिला 10 दिन का समय

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.