Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    • छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
    • ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम
    • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा ‘गाड़ियों का महाकुंभ’…
    • पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…
    • हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»SP और उनके बेटे का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल, पूर्व CM ने उठाए सवाल
    छत्तीसगढ़

    SP और उनके बेटे का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल, पूर्व CM ने उठाए सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाईपी सिंह और उनके बेटे का दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा के दौरान कथित हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है।

    बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा?’ उन्होंने सवाल किया कि एसपी के बेटे को फायरिंग करने का अधिकार किस आधार पर दिया गया और अब तक शस्त्र अधिनियम के तहत क्या कारर्वाई हुई है। उन्होंने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है।

    इस विवाद को लेकर मोहला-मानपुर के कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने भी पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिकों के लिए हथियारों का गलत इस्तेमाल करना अपराध है, तो पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्यों के लिए अलग नियम कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि उनके परिवार के सदस्य ही नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो इससे आम जनता के बीच गलत संदेश जाएगा।

    मंडावी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह स्पष्ट करने को कहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही फायरिंग कब और किन परिस्थितियों में की गई तथा इसके लिए किन हथियारों का उपयोग हुआ। विधायक ने जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कारर्वाई की मांग की है।

    दूसरी ओर, राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में है लेकिन यह हाल की घटना का नहीं है। आईजी के अनुसार, विजयादशमी के अवसर पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा आयोजित की जाती है और इस दौरान हर्ष फायरिंग किए जाने की परंपरा भी रही है। उन्होंने कहा कि पुराने वीडियो को वर्तमान घटना के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि संबंधित वीडियो किस तारीख का है, फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई थी और इस संबंध में किसी प्रकार की जांच अथवा कानूनी कारर्वाई की गई है या नहीं।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का एके-47 से फायरिंग करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो पर नकारात्मक टिप्पणियां सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी उस फायरिंग के तरीके पर सवाल उठाते हुए आठ बिंदुओं में गलतियां बताई थीं। लगातार सामने आ रहे इन वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजा के दौरान हथियारों के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के पालन पर बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की है कि पुलिस अधिकारियों और उनके परिजनों द्वारा की गई फायरिंग निर्धारित नियमों के अनुरूप थी या नहीं। फिलहाल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एसपी वाईपी सिंह और उनके बेटे से संबंधित वायरल वीडियो की वास्तविक तारीख, फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों तथा संभावित कारर्वाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…

    November 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.