Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    • गीता एक ऐसा समुद्र है जिसमें जिस प्राणी को जीवन में जो भी ढूंढना है प्राप्त कर सकता है……
    • शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार
    • राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
    • साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जनशताब्दी ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल मैनेजर का शव रांची में मिला, मचा हड़कंप
    मुख्य समाचार

    जनशताब्दी ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल मैनेजर का शव रांची में मिला, मचा हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरवादाग की झाड़ियों में मिला. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध हालत में हुए थे लापता. पुलिस गहन जांच में जुटी.

    अनगड़ा(रांची). जनशताब्दी एक्सप्रेस (रांची-पटना) से लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मंगलवार को अनगड़ा थाना क्षेत्र के बरवादाग के पास झाड़ियों से बरामद किया गया. यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. झाड़ियों में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस हत्या या दुर्घटना सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    26 अक्टूबर को ट्रेन से हुए थे लापता

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 26 अक्टूबर को कुशीनगर (यूपी) निवासी 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता अपने साथियों के साथ रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे. दोपहर करीब 3 बजे मुरी स्टेशन से पहले वे ट्रेन के पेंट्री कार की ओर गए, जिसके बाद से वे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. उनके अचानक लापता होने के बाद परिजनों और साथियों ने आरपीएफ व जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी. साथ ही, उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.

    लापता युवक की तलाश में जुटी थी पुलिस

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई थी. अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने लापता युवक की जानकारी देने या उसे ढूंढने में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की थी.

    बरवादाग की झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंगलवार को बरवादाग के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव की बरामदगी के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. पुलिस हत्या या दुर्घटना सहित सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार

    October 27, 2026

    कर्नाटक में हटाए गए 1 करोड़ नाम, चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की फाइनल वोट लिस्ट

    October 27, 2026

    जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.