Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
    तकनीकी

    Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    iPhone 17 Pro Offer : दिवाली के मौके पर अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी डील सामने आई है. Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro को अब करीब 55 हजार रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं बड़े डिस्प्ले और Pro Max मॉडल को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है.

    Reliance Digital ने अपने ऑफलाइन स्टोर्स पर iPhone अपग्रेड प्रोग्राम के तहत iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों पर बड़ी राहत दी है. इतना ही नहीं, इस ऑफर में iPhone Air भी शामिल है. खास बात यह है कि यूजर्स को पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा एक्सचेंज बोनस और बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. 

    iPhone 17 Pro पर मिल रहा इतना डिस्काउंट

    Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 1,22,990 रुपये है. इस पर यूजर्स को 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी कीमत से घटाई जाएगी. कंपनी की कैलकुलेशन में iPhone 15 Pro के बदले 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू शामिल की गई है. इन सभी फायदों को मिलाकर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये हो जाती है.

    कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

    यह डील Reliance Digital के देशभर में मौजूद स्टोर्स पर उपलब्ध है. ऑफर 10 नवंबर 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है. वहीं फोन की सही एक्सचेंज वैल्यू उसके मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. बैंक कार्ड पर मिलने वाला डिस्काउंट भी लागू शर्तों के अनुसार मिलेगा. 

    iPhone 17 Pro Max भी हुआ सस्ता

    iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट पर भी इसी तरह का ऑफर मिल रहा है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,34,990 रुपये है. बैंक डिस्काउंट के तहत 3,000 रुपये और एक्सचेंज बोनस के रूप में 10,000 रुपये कम किए जाएंगे. इसके बाद 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू जोड़ने पर इस फोन की प्रभावी कीमत 66,990 रुपये हो जाती है. 

    12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन 

    जो यूजर्स एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए Reliance Digital 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. iPhone 17 Pro की EMI करीब 4,833 रुपये प्रति महीने और iPhone 17 Pro Max की EMI करीब 5,833 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. 

    iPhone Air पर भी मिल रहा बड़ा एक्सचेंज बोनस

    इस ऑफर में iPhone Air भी शामिल है. इसके 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत 94,900 रुपये है. इस पर 22,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं iPhone 14 के बदले 20,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से इसकी प्रभावी कीमत 49,990 रुपये बताई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोबाइल की लत में जकड़ा युवा : चुनौतियां और समाधान

    October 28, 2026

    भारत में फ्री फायर की दोबारा होगी वापसी…

    October 27, 2026

    स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.