Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»इंटरव्यू में पूछा- आप यहां काम क्यों करना चाहते हैं? युवक के जवाब से खुश हो गया हायरिंग मैनेजर
    अजब गजब

    इंटरव्यू में पूछा- आप यहां काम क्यों करना चाहते हैं? युवक के जवाब से खुश हो गया हायरिंग मैनेजर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral News: एक युवक से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि वह यहां काम क्यों करना चाहते हैं? इसके बाद युवक ने बिना किसी लाग लपेट के एकदम से ईमानदारी से जवाब दिया. उसे लगा इंटरव्यू लेने वाले को उसका जवाब नहीं पसंद आएगा. पर हायरिंग मैनेजर उसके जवाब से खुश हो गया. युवक ने रेडिट पर अपने इंटरव्यू को लेकर बात की है. उसने बताया कि  मैनेजर ने मेरे जवाब की कद्र की. अब युवक की रेडिट पोस्ट काफी वायरल हो रही है. लोगों की भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

    एक महीने में दे चुका 7-8 इंटरव्यू

    रेडिट पर careeradvice चैनल पर यूजर ने लिखा कि एक इंटरव्यू के दौरान आखिर में उससे वही पुराना सवाल पूछा गया, “आप यहां क्यों काम करना चाहते हैं.” उसने बताया कि वह पिछले एक महीने में मैं 7-8 इंटरव्यू दे चुका है, इसलिए वह पूरी तरह थक गया था. जब एक बार फिर से उससे इंटरव्यू में यह सवाल किया गया तो उसने मन में सोचा, भाड़ में जाए सब और ईमानदारी से जवाब दिया. 

    इंटरव्यू में युवक ने क्या दिया जवाब

    उसने आगे लिखा कि मैंने एक गहरी सांस ली और कहा, “सच कहूं तो जॉब पोस्ट के हिसाब से यहां अच्छी सैलरी मिल रही है और मुझे पैसों की ज़रूरत है. साथ ही, मुझे लगता है कि मैं इस रोल के लिए एकदम सही हूं और जो काम आप मुझसे करवाना चाहते हैं, उसे मैं अच्छे से कर सकता हूं.” रेडिट यूजर ने बताया कि उन लोगों ने ओबामा की तरह सिर हिलाकर सहमति जताई और कहा, “आपकी ईमानदारी अच्छी लगी. ज़्यादातर लोग कोई अनोखा जवाब देने की कोशिश करते हैं.” 

    उसने आखिरी में लिखा कि अभी भी जवाब का इंतज़ार है, लेकिन ऐसा लगा कि मैनेजर को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई. क्या पता? शायद मेरा यह जवाब ही काफी “अनोखा” हो, क्योंकि कोई भी ऐसा सच बोलने की हिम्मत नहीं करता और शायद इसी वजह से मुझे यह नौकरी मिल जाए. बाद में उसकी रेडिट पोस्ट पर काफी लोगों की प्रतिक्रिया भी आई.

    एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “मेरे हिसाब से इंटरव्यूवर के लिए यह एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न है. आप ऐसे मैनेजर के अंडर काम करने से बचकर एक बड़ी मुसीबत से बच जाते हैं जो उम्मीदवार में वास्तव में क्या चाहिए, इस बारे में सोचने की जहमत ही नहीं उठाता. हर कोई जानता है कि इस सवाल का एक मनगढ़ंत जवाब तैयार करना चाहिए और वह उत्तर किसी काम का नहीं होता.

    कमेंट में लोग बोले- लास्ट में सैलरी ही मायने रखती है

    वहीं, एक अन्यू यूजर ने कमेंट किया, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुनिया ऐसे चलती है. अगर आप अपने कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन देते हैं और उनके साथ लंबे समय तक अच्छा व्यवहार करते हैं, तो वे आपके साथ बने रहेंगे. बात इतनी ही सरल है. लास्ट में सैलरी और प्रॉफिट ही मायने रखते हैं, और हम सब यह जानते हैं.

    मैंने पहले भी ऐसी जगहों पर नौकरियां छोड़ी हैं जहां मैं वास्तव में अच्छी तरह घुल-मिल गया था, सिर्फ इसलिए कि पास वाली ही एक नौकरी मुझे सालाना 15,000 डॉलर अधिक देने को तैयार थी. दुनिया की सारी संस्कृति और व्यक्तित्व इस सच्चाई को कभी नहीं बदल सकते कि हम सभी को एक ऐसी कंपनी की जरूरत है जो हमारा ख्याल रखे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सड़क छोड़ पानी पर दौड़ने लगी बाइक, शख्स ने 32 मिनट में कर दिया ऐसा कारनामा कि दुनिया रह गई हैरान

    October 31, 2026

    गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान

    October 30, 2026

    दीवार में मिला पुराना घड़ा, लोगों को लगा निकलेगा खजाना, लेकिन अंदर का सामान देख टूट गई उम्मीद

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.