Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पी.टी.आई. के लिए परीक्षा
    लेख-आलेख

    खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पी.टी.आई. के लिए परीक्षा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    11 अक्तूबर को खैबर पख्तूनख्वा (के.पी.के.)  में आपातकाल और राज्यपाल शासन लागू किए जाने को इस्लामाबाद द्वारा मुख्य रूप से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद से निपटने में प्रांतीय सरकार की विफलता की प्रतिक्रिया के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। हालांकि, इस आख्यान (नैरेटिव) के पीछे एक बहुत बड़ा मुद्दा छिपा है जो इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पी.टी.आई.), इस प्रांत और खुद संघीय सरकार का भविष्य तय करेगा। मुद्दा यह है कि क्या पी.टी.आई. प्रांत की सरकारी मशीनरी के बिना प्रभावी ढंग से लामबंद हो सकती है और टिकी रह सकती है, या फिर क्या केंद्र वास्तव में उस आतंकवाद पर काबू पा सकता है जब उसने के.पी.के. पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

    संघीय सरकार ने सीधे सैन्य शासन के अतिरिक्त जो सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता था, वह उठा लिया है। संविधान के अनुच्छेद 232 के तहत आपातकाल और अनुच्छेद 234 के तहत राज्यपाल शासन लगाया गया है। यह कदम इस्लामाबाद और के.पी.के. की पी.टी.आई. सरकार के बीच उनके जेल में बंद नेता इमरान खान की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए निकाले जाने वाले ‘लॉन्ग मार्च’ को लेकर हफ्तों चले टकराव के बाद उठाया गया है। इस्लामाबाद ने आतंकवादी हमलों में भारी वृद्धि और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से प्रांतीय सरकार के ‘जानबूझकर अलग हटने’ का हवाला देकर इस हस्तक्षेप को उचित ठहराया है। हालांकि, इसका समय बहुत कुछ बयां करता है। इस्लामाबाद की ओर पी.टी.आई. के ‘लॉन्ग मार्च’ की बढ़ती रफ्तार ने तात्कालिक राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार की।

    के.पी.के. 13 वर्षों से पी.टी.आई. का गढ़ रहा है। पार्टी के लिए इसका महत्व कभी केवल चुनावी नहीं रहा। सरकार के नियंत्रण ने पी.टी.आई. को एक प्रशासनिक ढांचा, राजनीतिक वैधता और सबसे महत्वपूर्ण बात, संघीय सरकार के खिलाफ  प्रतिरोध संगठित करने के लिए एक क्षेत्रीय आधार, तथा जेल में बंद इमरान खान के लिए एक जीवनरेखा प्रदान की। इसलिए, उस मशीनरी का हटना पार्टी के सामने उसकी सबसे गंभीर संगठनात्मक और राजनीतिक परीक्षा प्रस्तुत करता है। पी.टी.आई. ने बार-बार यह प्रदर्शित किया है कि इमरान खान का जनाधार व्यापक बना हुआ है। फिर भी, एक बड़ा वोट बैंक होने और उसे सड़क पर निरंतर लामबंदी में बदलने में सक्षम होने के बीच एक अंतर होता है। इस प्रकार, पी.टी.आई. को पंजाब में अपने समर्थन को स्थायी सड़क शक्ति में बदलने में काफी कठिनाई हुई है। क्या केपीके अलग साबित होगा, यही अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल है।

    पी.टी.आई. के लिए सबसे बड़ा नुकसान यह रहा है कि एक असुरक्षित सरकार (अर्थात् सेना) ने इमरान खान तक पहुंच पूरी तरह बंद कर दी है। फिर भी वह के.पी.के. को अपने पास रखकर खुद को बनाए रखने में सक्षम रही। इसलिए, सरकार को हटाने से वह संस्थागत ढांचा हट जाता है जिसके इर्द-गिर्द पी.टी.आई. टिकी हुई थी। अत: पी.टी.आई. के लिए परीक्षा यह होगी कि क्या वह प्रांतीय सरकार के बिना भी लोगों को सड़कों पर लाना जारी रख सकती है। यदि वह ऐसा कर सकती है, तो यह साबित हो जाएगा कि उसकी ताकत वास्तविक है न कि केवल प्रशासनिक। यदि वह ऐसा नहीं कर पाती है, तो केंद्र यह प्रदर्शित करने में सफल हो जाएगा कि राज्य की सत्ता छिन जाने के बाद पी.टी.आई. की राजनीतिक पहुंच काफी सीमित हो जाती है।

    पी.टी.आई. ने यह प्रदर्शित किया है कि इमरान खान का जनाधार व्यापक बना हुआ है। फिर भी एक बड़ा वोट बैंक होने और उसे सड़क पर निरंतर लामबंदी में बदलने में सक्षम होने के बीच एक अंतर है। लेकिन यह इस समीकरण का केवल आधा हिस्सा है। इस्लामाबाद के लिए परीक्षा कहीं अधिक कठिन है। सालों से, केपीके में पाकिस्तान की मुख्य समस्या आतंकवाद का बना रहना और उसका विस्तार रहा है, विशेष रूप से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)। संघीय सरकार ने अब उस प्रमुख राजनीतिक बाधा को हटा दिया है जिसके बारे में उसका कहना था कि वह अधिक सुसंगत आतंकवाद-रोधी नीति में बाधा बन रही थी। सेना को नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए तैनात होने का अधिकार दिया गया है, जबकि केंद्र अब विशेष रूप से आतंकवाद प्रभावित जिलों में बहुत अधिक प्रशासनिक और सुरक्षा नियंत्रण का उपयोग करेगा। यह सफलता के लिए एक सीधा लेकिन क्षमा न करने वाला पैमाना तैयार करता है।

    यदि आतंकवाद में कमी आती है, तो इस्लामाबाद यह तर्क दे सकेगा कि पी.टी.आई. सरकार के प्रतिरोध ने वास्तव में उग्रवाद के खिलाफ   लड़ाई में बाधा डाली थी। यदि, हालांकि, आतंकवाद बेरोकटोक जारी रहता है या बढ़ता है, तो केंद्र का आख्यान पूरी तरह विफल हो जाएगा। तब पी.टी.आई. यह तर्क देने में सक्षम होगी कि समस्या कभी भी प्रांतीय शासन नहीं थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि संघीय सरकार प्रांत में किस प्रकार की आक्रामक रणनीति अपनाती है।-तिलक देवाशर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पंजाब विधानसभा चुनाव : नशा, कानून-व्यवस्था और कर्ज होंगे मुख्य मुद्दे

    October 31, 2026

    आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

    October 30, 2026

    सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

    October 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.