Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    • विजिलेंस का बड़ा Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
    • जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल
    • पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा
    • लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव श्री मुकेश कुमार
    • छत्तीसगढ़ : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल
    • जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज
    क्राइम

    SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर: एक पिता ने अपनी पत्नी की मौत की सच्चाई छिपाने के लिए परिवार को खामोश रखने की कोशिश की। 12 साल की बेटी ने पिता की चाल को बेनकाब कर दिया है। पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र का है, जहां एसएसबी के जवान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है।

    पत्नी के शव के साथ गुजारी रात

    मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद जवान ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरी रात पत्नी के शव के साथ गुजारा। सुबह में शव को गाड़ी में रखकर भिंड स्थित अपने पैतृक गांव में पहुंच गया। वहां उसने पत्नी की मौत को हार्ट अटैक का नतीजा बताया। लेकिन शव पर चोटों के निशान देखकर मायके वालों को शक हो गया।

    बेटी ने खोल दिया राज

    इस बीच आरोपी की बेटी ने अपने मामा को जो कुछ बताया, उससे पूरे घटनाक्रम की परतें खुल गईं। आरोपी की पहचान ज्ञान सिंह जाटव के रूप में हुई है। वह SSB में आरक्षक के पद पर कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। 27 अक्टूबर को वह करवाचौथ मनाने के लिए छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। उसकी पत्नी रिंकी जाटव बच्चों के साथ खुरैरी इलाके में रहती थी।

    पिता के इलाज के लिए आया था ग्वालियर

    पुलिस के मुताबिक घटना से पहले ज्ञान सिंह के पिता इलाज के लिए ग्वालियरआए थे। इलाज पूरा होने के बाद रिंकी ने पति से उन्हें भिंड छोड़ने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। ज्ञान सिंह अपने पिता को छोड़कर रविवार रात घर वापस लौटा। उस समय रिंकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया। देखते ही देखते मामूली बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया।

    सीने पर पैर रखकर गला दबा दिया

    विवाद के दौरान ज्ञान सिंह ने रिंकी को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर पैर रखकर गला दबा दिया। इस घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। मां को खोने के बाद बच्चों के सामने एक और मुश्किल खड़ी हो गई। जब आरोपी ने उन्हें किसी को भी घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पत्नी की हत्या करने के बाद ज्ञान सिंह ने शव को घर में ही रखा। वह रातभर उसी कमरे में शव के पास सोता रहा।

    भिंड स्थित गांव पहुंचा

    सोमवार की सुबह करीब छह बजे उसने पत्नी के शव को अपनी गाड़ी में रखा और भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के गांव छौंदा के लिए रवाना हो गया। भिंड पहुंचने के बाद आरोपी ने रिंकी के मायके वालों को फोन करके उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी दी। वह चाहता था कि परिजन इस मौत को सामान्य मान लें। लेकिन जब मायके पक्ष के लोग शव देखने पहुंचे तो उन्हें शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दिए। घुटनों पर भी गंभीर चोटें थीं।

    परिजनों को भी डराया

    वहीं, जब परिजनों ने ज्ञान सिंह से मौत को लेकर पूछताछ की तो अपनी सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और किसी को कुछ नहीं बताने की चेतावनी दी। इस तरह परिवार के लोगों को चुप कराने की कोशिश की गई। आरोपी को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी ही इस मामले की सबसे महत्वपूर्ण गवाह बन जाएगी। पिता की धमकियों के बावजूद बेटी ने मां की मौत के पीछे की सच्चाई अपने मामा से साझा कर दी।

    पापा ने ही मां को जमीन पर गिराया

    उसने मामा सचिन जाटव को बताया कि मां की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है। उसके पिता ने ही मां को जमीन पर गिराया था और सीने पर पैर रखकर गला दबाया था। बेटी से मिली जानकारी के बाद सचिन और अन्य परिजनों को पूरे घटनाक्रम का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी।

    आरोपी जवान गिरफ्तार

    बेटी के बयान और मायके पक्ष की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजन रिंकी का शव लेकर ग्वालियर आए और मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ज्ञान सिंह जाटव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फॉरेंसिक जांच के माध्यम से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत

    November 3, 2026

    कलयुगी बेटे ने हदे की पार, धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.