Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अब मेघालय के मंत्री ने भी दिया इस्तीफा… 11 विधायक पाला बदलकर पहले ही BJP और NPP में शामिल
    मुख्य समाचार

    अब मेघालय के मंत्री ने भी दिया इस्तीफा… 11 विधायक पाला बदलकर पहले ही BJP और NPP में शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिलांग। मेघालय की राजनीति में एक समय ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभाने वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) पर इस समय अस्तित्व का बहुत बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। पार्टी में मची टूट और बगावत का असर अब सीधे उसके शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है।

    पार्टी के भीतर हुए इस बड़े ड्रामे के तहत, UDP के 12 में से 11 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इनमें से 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जबकि 3 विधायक मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी (NPP) में शामिल हो गए हैं।

    अकेले पड़े पार्टी अध्यक्ष ने छोड़ा मंत्रिमंडल

    बड़ी बात यह है कि पार्टी की इस भयानक स्थिति का पहला और बड़ा असर इसके अध्यक्ष पर पड़ा है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री मेटबाह लिंगदोह ने शनिवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली ‘मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस’ (MDA) सरकार से अपने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

    मेटबाह लिंगदोह ने इस्तीफा देते हुए कहा कि जब उनकी अपनी ही पार्टी के 11 विधायक छोड़कर चले गए हैं और वह सदन में पार्टी के इकलौते विधायक बचे हैं, तो ऐसे बदले हुए राजनीतिक हालात में उनका कैबिनेट मंत्री बने रहना नैतिक रूप से सही नहीं है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि पार्टी के भविष्य को लेकर अभी और भी कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

    2023 में थी मजबूत स्थिति, तीन साल में सब बिखरा

    बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनावों में UDP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीती थीं और वह खासी-जयंतिया हिल्स क्षेत्र की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन महज तीन साल के भीतर पार्टी के भीतर मची भगदड़ ने इसे फर्श पर ला दिया है।

    ऐसे में अब मेघालय की राजनीति में इस बड़े घटनाक्रम के बाद समीकरण पूरी तरह बदलते हुए नजर आ रहे हैं, और सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि बाकी बचे सियासी दल इस उथल-पुथल का क्या फायदा उठाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन

    November 7, 2026

    बिहान से जुड़कर सरगम उत्पादक समूह की 36 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दे रहीं नई पहचान

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.