Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कौन हैं सुरज्ञान कंवर? 73 की उम्र में बनीं सरपंच, दामाद है मोदी सरकार में मंत्री, संपत्ति भी जानें
    मुख्य समाचार

    कौन हैं सुरज्ञान कंवर? 73 की उम्र में बनीं सरपंच, दामाद है मोदी सरकार में मंत्री, संपत्ति भी जानें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागौर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत नागौर जिले की मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की दधवाड़ा ग्राम पंचायत से 73 वर्ष की आयु में सुरज्ञान कंवर नवनिर्वाचित सरपंच चुनी गई हैं। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 737 मतों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 73 वर्ष की उम्र में चुनावी मैदान में उतरकर सरपंच बनने के कारण वे पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

    चुनावी प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग में दाखिल अपने हलफनामे में सुरज्ञान कंवर ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा साझा किया है। उनकी ओर से घोषित शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति ₹73,94,048 (73 लाख 94 हजार 48 रुपये) दर्ज की गई है।

    दामाद गजेंद्र शेखावत मोदी सरकार में हैं मंत्री

    सुरज्ञान कंवर का सीधा नाता देश की केंद्रीय राजनीति के बड़े चेहरों से है। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास हैं। उनकी पुत्री नौनंद कंवर का विवाह गजेंद्र सिंह शेखावत से हुआ है। केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़े होने के चलते इस चुनाव परिणाम पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी थीं।

    सुरज्ञान कंवर के परिवार का राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव काफी पुराना रहा है। उनके पति प्रताप सिंह भी पूर्व में इसी दधवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। उनके पति 1995 से लेकर 2005 तक सरपंच रहे हैं। लंबे समय तक ग्राम पंचायत की राजनीति में सक्रिय रहे प्रताप सिंह ने इस बार अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा। जनता के भरोसा मिलने के साथ ही सुरज्ञान सरपंच चुनी गईं हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन

    November 7, 2026

    बिहान से जुड़कर सरगम उत्पादक समूह की 36 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दे रहीं नई पहचान

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.