Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज
    • छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर
    • गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…
    • गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री बनना चाहते थे प्रणब मुखर्जी? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…
    • बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»देवास TI हत्याकांड: ट्रक ड्राइवर का सहयोगी आरोपी धीरज भी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार,शहीद दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ और SI की नौकरी…
    मुख्य समाचार

    देवास TI हत्याकांड: ट्रक ड्राइवर का सहयोगी आरोपी धीरज भी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार,शहीद दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ और SI की नौकरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवास: खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की शहादत के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक के चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत और उसके सहयोगी धीरज को अलीराजपुर से पकड़ा गया था. दोनों को देवास लाते समय अलग-अलग स्थानों पर भागने की कोशिश और पुलिस पर हमला करने के प्रयास के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी.

    48 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की रात खातेगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरा एक आयशर ट्रक रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में आरोपियों की तलाश शुरू की गई. विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और कई जिलों की पुलिस टीमों को आरोपियों की खोजबीन में लगाया गया. सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत और उसके साथी धीरज को अलीराजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया.

    आरोपी धीरज ने भागने का प्रयास किया

    पुलिस अभिरक्षा में ले जाते समय थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी धीरज ने भागने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर पुलिस पर हमला करने का प्रयास भी किया। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी के नहीं रुकने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

    मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया था

    इसके पहले खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में जांच कर रही एसआईटी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया था। राजोदा से बरोठा के बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया था

    ​प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईटी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, उसने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा।

    एसआईटी ने उसको रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने फायर कर दिया। एसआईटी ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली। घायल अक्कू को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

    शहीद TI के परिवार को एक करोड़ और नौकरी

    इस बीच राज्य सरकार ने शहीद TI दिलीप पुरी के परिवार को आर्थिक और रोजगार संबंधी सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिलीप पुरी की पत्नी को उपनिरीक्षक (SI) पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप पुरी ने कर्तव्य पालन के दौरान असाधारण साहस और समर्पण का परिचय दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…

    November 10, 2026

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय

    November 10, 2026

    दिवाली पर बड़ा हादसा! बच्चे की छाती में घुसा रॉकेट, दर्दनाक मौत…

    November 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.