Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप…
    • स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
    • रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन
    • पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया इस दिवाली क्या है प्लान…मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा…
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
    • छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ ने ली गाजियाबाद पुलिस चौकी पर धमाके की जिम्मेदारी, अलर्ट पर एजेंसियां
    क्राइम

    ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ ने ली गाजियाबाद पुलिस चौकी पर धमाके की जिम्मेदारी, अलर्ट पर एजेंसियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक हुए ब्लास्ट को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं। रात करीब 10 बजे अचानक हुए ब्लास्ट से दो कमरों की खिड़कियां टूट गईं और दीवार में दरारें भी आईं।

    वहीं, शनिवार सुबह मौके पर पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ भी पहुंचे। उनके अलावा आईबी समेत अन्य एजेंसियां भी जांच के लिए पहुंची हैं। पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक फेंका गया था। कमिश्नर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

    किसने ली जिम्मेदारी?

    वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के एक संगठन ने ली है। संगठन की ओर से लिखा गया कि हम आज एलान करते हैं। हिंदू फासिस्ट सरकार के खिलाफ अपने ऑपरेशन में, हमने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है।

    संगठन ने लिखा, ‘हमारे फैसले की वजह बिल्कुल साफ होनी चाहिए। हमें भी अपने होने की रक्षा करने, अपने घरों और पूजा की जगहों की रक्षा करने और अपने विश्वास और अपनी सभ्यता की रक्षा के लिए विरोध करने का हक है। जो सिस्टम हमारी औरतों और बच्चों को असम के डिटेंशन कैंप में बंद करता है, जो हमारे मोहल्लों में बुलडोजर भेजता है, और हमारे कातिलों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाता है- हमें भी उसे उसी की भाषा में जवाब देने का हक है। आज, इस फासिस्ट सरकार का हर हाथ- पुलिस, सेना, न्यायपालिका, नगर पालिका- हमारे खिलाफ हो रहा है। इसलिए हम इस सरकार को नाजायज घोषित करते हैं।’

    संगठन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम हिंदू जनता से यह भी कहते हैं कि जो नेता, अफसर, यहां तक कि कॉन्स्टेबल- मुसलमानों पर जुल्म करता है, वह ब्रिटिश सेनाओं की तरह विदेश से यहां नहीं आया है। वह आपके ही समाज का प्रोडक्ट है, और वही इस सिस्टम को जिंदा रखता है। इसलिए आप इस ज़ुल्म में बराबर के हिस्सेदार हैं। और कल, जब आग तुम्हारे घरों तक पहुंचे, तो इल्जाम हम पर मत लगाना, बल्कि हमें इल्जाम देने के बजाय, आज अपने लीडर्स को जिम्मेदार ठहराना।’

    पोस्ट में लिखा, ‘हम अपनी प्यारी उम्माह से कहते हैं- तुम्हारी खातिर, हमने खुद को कफन में लपेट लिया है। चिंता मत करो और डरो मत कि ये मिलिट्री एक्शन हालात और खराब कर सकते हैं।’

    पोस्ट में आगे लिखा, ‘इससे बुरा और क्या हो सकता है कि हमारे दुश्मन हर दिन खुलेआम हमारे प्यारे पैगंबर की बेइज्जती करें? इससे बुरा और क्या हो सकता है कि हजारों की संख्या में हमारी पूजा की जगहों को तबाह कर दिया जाए? इससे बुरा और क्या हो सकता है कि हमारे सफेद दाढ़ी वाले बुज़ुर्गों को “JSR” चिल्लाने के लिए मजबूर किया जाए और हमारी बहनों को भगवा प्यार के जाल में फंसाया जाए?’

    इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘जिस बाग में हमारी इज्जत की रक्षा न हो सके, उसे जला देना ही बेहतर है। यह नामुमकिन है कि हमारा दुश्मन शांति और आराम से रहे, जबकि हमारी उम्माह तकलीफ में तड़प रही हो। हम जल्द ही एक नए ऑपरेशन और मैसेज के साथ वापस आएंगे इंशाअल्लाह।’

    संगठन ने एक्स पर पोस्ट कर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। जिस अकाउंट से की पोस्ट की गई है, उसके दो फॉलोअर हैं। अगस्त 2025 में यह अकाउंट बना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजधानी रायपुर : मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी: 4 दिन से कमरे में बंद थे शव, बदबू आने पर खुला राज…

    November 7, 2026

    पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

    November 5, 2026

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.