Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    राजनीति

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. अजित पवार के निधन के बाद बदले राजनीतिक समीकरण, पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर बढ़ती खींचतान, शरद पवार और अजित गुट के नेताओं की हालिया मुलाकातें, दिल्ली में अमित शाह के साथ हुई बैठक और कुछ बड़े नेताओं के बयानों ने इस चर्चा को शांत होने की जगह और बढ़ा दिया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी पक्ष ने विलय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार हो रहे घटनाक्रमों ने महाराष्ट्र की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है. अहम ये है कि NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा- BJP ने परिवार और पार्टी में विभाजन कराया है और उनकी पार्टी का भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है. रोहित पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर विवाद पैदा करती है और कुछ ताकतवर लोगों के हितों की राजनीति करती है.

    सुनील तटकरे का दावा, फरवरी 2026 में हो सकता था विलय

    पिछले कुछ महीनों से शांत पड़ी विलय की चर्चा हाल के दिनों में फिर सुर्खियों में आ गई है. इसके पीछे कई राजनीतिक और संगठनात्मक कारण बताए जा रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि दोनों गुटों के नेताओं के बीच बैकचैनल बातचीत जारी है, जबकि कुछ नेता खुलकर इस मुद्दे पर बयान भी देने लगे हैं. अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया.

    उन्होंने कहा कि यदि अजित पवार जीवित होते तो 12 फरवरी 2026 को ही दोनों NCP गुटों का विलय हो जाता. तटकरे के मुताबिक, अजित पवार ने शरद पवार खेमे के करीबी नेताओं के साथ बातचीत कर विलय का एक फॉर्मूला भी तैयार कर लिया था. लेकिन जनवरी 2026 में विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के बाद यह प्रक्रिया रुक गई.

    तटकरे के इस बयान को ही विलय की अटकलों को दोबारा हवा देने वाली सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है.

    अमित शाह के साथ हुई बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

    विलय की चर्चा को बल तब और मिला जब प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे समेत अजित गुट के छह वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना गया. खास बात यह रही कि इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार मौजूद नहीं थे. सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान NCP के भविष्य और दोनों गुटों के बीच संभावित एकीकरण को लेकर भी चर्चा हुई. हालांकि किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

    अजित पवार के निधन के बाद बढ़ी नेतृत्व की जंग

    अजित पवार के निधन के बाद पार्टी की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के हाथों में आई. उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी मिली. इसके बाद संगठन में पार्थ पवार की सक्रियता लगातार बढ़ी और पार्टी के फैसलों में उनकी भूमिका मजबूत होती दिखाई दी. लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को यह बदलाव रास नहीं आ रहा है. सूत्र बताते हैं कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे अनुभवी नेताओं का एक वर्ग संगठन में बढ़ते पारिवारिक नियंत्रण से असहज है. ऐसे नेताओं का मानना है कि पार्टी को फिर से शरद पवार जैसे अनुभवी नेतृत्व के तहत काम करना चाहिए. बताया जाता है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद हुई तीन अलग-अलग बैठकों में भी पार्थ पवार की भूमिका और बढ़ते प्रभाव का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा.

    ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई मुलाकातों ने बढ़ाई अटकलें

    हाल ही में सीने में तकलीफ के कारण शरद पवार को पहले पुणे और बाद में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान अजित गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर के बाद दोनों पक्षों के बीच एक और महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है. इसी दौरान पार्थ पवार ने भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शरद पवार के मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचकर दो बार मुलाकात की. इन बैठकों ने भी विलय की अटकलों को और मजबूत किया.

    भाजपा की रणनीति को लेकर भी चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में यह चर्चा भी जोरों पर है कि भाजपा आगामी राजनीतिक और संसदीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए एकजुट NCP को NDA के साथ देखना चाहती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला आरक्षण और भविष्य में परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को देखते हुए भाजपा व्यापक राजनीतिक समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर सकती है. हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय पर कोई सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए इसे NCP का आंतरिक मामला बताया है.

    PM मोदी के फोन कॉल वाली चर्चा ने बढ़ाया सस्पेंस

    शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार ने हाल ही में एक ऐसा दावा किया जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया. मनियार के अनुसार, जब शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. मनियार ने दावा किया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “सुप्रिया और मैं देश की देखभाल करने के लिए तैयार हैं. आप देश की चिंता छोड़िए और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए.” हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार कॉल बताया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ विश्लेषक इसे शरद पवार और केंद्र सरकार के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत के रूप में भी देख रहे हैं.

    कौन है विलय के पक्ष औऱ विपक्ष में?

    मौजूदा घटनाक्रम को देखें तो अजित गुट के कुछ वरिष्ठ नेता विलय के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. ये नाम हैं- प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे. इन नेताओं के हालिया बयानों और बैठकों ने यह संकेत दिया है कि वे दोनों गुटों के बीच किसी समझौते के रास्ते के खिलाफ नहीं हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अजित गुट के भीतर ही एक वर्ग ऐसा है जो संभावित विलय को अपने राजनीतिक भविष्य के लिए खतरे के रूप में देखता है. इनमें प्रमुख नाम है- सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार. माना जा रहा है कि यदि दोनों गुटों का विलय होता है तो पार्टी के संगठनात्मक नियंत्रण और नेतृत्व संरचना में बड़ा बदलाव आ सकता है. यही वजह है कि इस खेमे के भीतर इसका विरोध बताया जा रहा है.

    रोहित पवार और NCP (SP) का क्या रुख है?

    दूसरी ओर NCP (SP) विधायक रोहित पवार लगातार भाजपा और NDA के खिलाफ मुखर रहे हैं. रोहित पवार ने हाल ही में कहा कि भाजपा ने परिवार और पार्टी को तोड़ा है और उनकी पार्टी का भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती है. उनका यह रुख उन नेताओं से अलग माना जा रहा है जो किसी नए राजनीतिक समीकरण की संभावना तलाश रहे हैं.

    10 नवंबर के बाद साफ हो सकती है तस्वीर

    फिलहाल NCP के दोनों गुटों ने औपचारिक तौर पर कोई फैसला सार्वजनिक नहीं किया है. लेकिन तटकरे के बयान, अमित शाह से मुलाकात, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की बैठक, पार्थ पवार की सक्रियता और लगातार सामने आ रहे राजनीतिक संकेतों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. अब सभी की नजर 10 नवंबर के बाद संभावित बैठकों पर टिकी हुई है. इन्हीं बैठकों के बाद यह साफ हो सकता है कि NCP के दोनों गुट साथ आने की दिशा में बढ़ रहे हैं या फिर यह सियासी अटकलें ही साबित होंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…

    November 9, 2026

    जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…

    November 9, 2026

    भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.