Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    क्राइम

    छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     छत्तीसगढ़ – जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सन्ना थाना क्षेत्र में 4-5 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर जल्दी और अधिक पैसे कमाने के तरीके तलाश रहा था। इसी दौरान उसके मन में छोटे बच्चों के शरीर के अंग निकालकर बेचने का विचार आया। इसी मंशा से उसने मासूम को अपने झांसे में लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, हत्या में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

    3 दिन से लापता था मासूम, खेत में मिला शव

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोढ़ेनापाठ महुआ निवासी रामजीत राम (36) ने 7 नवंबर 2026 को थाना सन्ना में अपने 4-5 वर्षीय बेटे जितेंद्र राम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार करीब एक साल पहले मजदूरी करने के लिए सन्ना आया था और आमटचुआ नदी डेम के पास बनी झोपड़ी में रहता था।

    परिजनों के मुताबिक, 5 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू उनके घर के पास पहुंचा था। वह रामजीत राम और एक अन्य परिचित व्यक्ति को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया। बाद में तीनों अलग-अलग हो गए। जब रामजीत अपनी झोपड़ी लौटा तो उनका बेटा जितेंद्र वहां नहीं मिला।

    तलाश के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्चे को बासुदेव के साथ एक खेत की झोपड़ी की ओर जाते देखा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और खेतों में बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

    7 नवंबर की सुबह परिजन दोबारा तलाश करते हुए सन्ना गांव के एक खेत में पहुंचे। वहां मक्का की बाड़ी की मेड़ के पास पानी से भरे गड्ढे में बोरी के अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा हुआ मासूम का शव मिला। शव मिट्टी से हल्का दबा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    सोशल मीडिया पर तलाशता था जल्दी अमीर बनने के तरीके

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदेही बासुदेव उर्फ टंगनू (27 वर्ष), निवासी ग्राम चलनी गोर्रापाठ, थाना सन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब एक साल से सन्ना में मजदूरी कर रहा था और एक खेत में बनी झोपड़ी में रहता था। मजदूरी से मिलने वाली रकम से वह संतुष्ट नहीं था और अधिक पैसा कमाना चाहता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के तरीके तलाशता रहता था। इसी दौरान उसके मन में छोटे बच्चों के शरीर के अंग निकालकर बेचने का विचार आया।

    शराब पिलाकर की मासूम की हत्या

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि 5 नवंबर को वह रामजीत राम के बेटे जितेंद्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुलाम अंसारी के खेत में बनी झोपड़ी में ले गया था। इसके बाद वह बच्चे को महानदी डेम के पास सौर ऊर्जा प्लेट के नीचे ले गया और कुछ समय बाद जंगल की ओर घुमाने के बाद वापस लौटा।

    आरोपी बच्चे को लेकर सन्ना खुटाटांगर गया, जहां से उसने शराब और मुर्गा खरीदा। वापस आकर उसने मुर्गा बनाया और बच्चे को भी शराब पिलाई। पुलिस के अनुसार, जब बच्चा नशे में सो गया तो आरोपी ने पहले से अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

    शव के अंग निकालकर बाल्टी में रखे, खेत में छिपाया

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि हत्या के बाद उसने बच्चे के शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दी थीं। इसके बाद शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भर दिया और बहादुर के खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा दिया।

    आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और शरीर से निकाले गए अंगों को उसने प्लास्टिक की बाल्टी में रखकर बांस के झुरमुट के पास गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

    आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

    पुलिस ने आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू की निशानदेही पर मृतक बच्चे का शव, हत्या में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी और अन्य संबंधित सामग्री बरामद कर जब्त कर ली है। बच्चे के शव का पंचनामा तैयार कर डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराया गया।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(1)(बी), 103(1) और 238(ए) में मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    केस में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

    इस मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक आभास मिंज, प्रधान आरक्षक सुमन टोप्पो, रविंद्र एक्का, विजय खूंटे तथा आरक्षक महेश्वर यादव, प्रवीण खलखो और बलबीर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…

    November 9, 2026

    छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…

    November 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.