Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर
    • गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…
    • गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री बनना चाहते थे प्रणब मुखर्जी? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…
    • बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में
    राष्ट्रीय

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच चुका है। इस बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली और प्रदूषण को लेकर दिया गया बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग हैं। इससे निपटने के लिए सरकार के भरोसे बैठने के बजाय लोगों को खुद जागरूक होना होगा।

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, प्रदूषण जैसी समस्याओं का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार उनकी हो या हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।”

    ‘ये लोग दिमागी रूप से विकृत हैं’

    इमरान मसूद ने अपने बयान में कुछ लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से विकृत हैं और केवल नकारात्मक बातें करते हैं। उनके इस बयान को दिल्ली में प्रदूषण और दिवाली से जुड़े विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।

    चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

    कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग दबाव में है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है। मसूद ने यह भी कहा कि लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

    दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के करीब

    इमरान मसूद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया।

    सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 तक पहुंच गया। वहीं पूसा में 398 दर्ज किया गया। इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 रहा।

    आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…

    November 10, 2026

    प्रधानमंत्री बनना चाहते थे प्रणब मुखर्जी? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…

    November 10, 2026

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.