Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल:मेष राशि अचानक कुछ जरूरी खर्च आने से बिगड़ सकता है बजट…
    • जंगल के रास्ते जा रहे थे दोनों SPO, गोलीबारी की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस टीम,जंगल में मिले गोलियों से छलनी शव…
    • वायरल वीडियो :मौत को चकमा दे हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार…
    • आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट…
    • महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी,CBI रिमांड खत्म,ईडी कर सकती है अरेस्ट…
    • अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना है काफी जरूरी…
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वायरल वीडियो :मौत को चकमा दे हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार…
    मुख्य समाचार

    वायरल वीडियो :मौत को चकमा दे हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक बाइक सवार ने मौत को चकमा दे दिया. नेपाली फार्म के नजदीक, एक हाथी उसके पेट और सीने पर दो बार पैर रखकर खड़ा हो गया, लेकिन उसके बाद भी वो शख्स सही सलामत अपने दोनों पैरों पर तुरंत खड़ा हो गया. यह नजारा देख सभी हैरान रह गए और उस बाइक सवार को किस्मत का धनी बताने लगे.

    ‘इसने किस्मत रब से लिखवाई थी’

    इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे शिवा शर्मा नाम के कैब ड्राइवर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हरिद्वार से देहरादून का रूट आसान है, लेकिन हालात नहीं. यहां हाथी किसी भी वक्त रोड पर निकल आते हैं. इस आदमी ने किस्मत रब से ही लिखवाई थी, और ऐसी लिखवाई थी कि बच गया. वरना हाथी के पैर से कोई जिंदा वापस निकल जाए, ऐसा मुमकिन नहीं था.

    पास में ही है राजाजी टाइगर रिजर्व

    बताते चलें कि हरिद्वार-देहरादून हाईवे का यह हिस्सा राजाजी टाइगर सफारी के आसपास पड़ता है, जहां अक्सर जंगली हाथियों समेत कई वन्यजीव सड़क के करीब दिखाई दे जाते हैं. इसी वजह से इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. खासकर तड़के सुबह और देर रात के समय गाड़ी स्लो स्पीड में चलाने और हाथी दिखने पर उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…

    November 11, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…

    November 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.