Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांस फूलने का कारण हार्ट की बीमारी है या ये है फेफड़ों का इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान…
    • धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
    • आज का राशिफल:रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 2 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को प्रमोशन और मिथुन राशि रहें सतर्क…
    • चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
    • छत्तीसगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती…
    • छत्तीसगढ़: शराब विवाद में पति-पत्नी की मौत, तीन छोटे बच्चे हुए बेसहारा…
    • छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…
    • सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अभिषेक बनर्जी के आवास पर बुलडोजर एक्शन, फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचे को हटाया
    मुख्य समाचार

    अभिषेक बनर्जी के आवास पर बुलडोजर एक्शन, फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचे को हटाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले पर राज्य सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का परिवार सरकारी सुविधाओं का सबसे ज्यादा लाभ उठाने वाला है और उसने सरकारी संसाधनों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया है।

    दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों ने फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा है। कई अन्य नेताओं ने भी इसी तरह सार्वजनिक जगहों पर कब्जा किया हुआ है। ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ पहले भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है और यह प्रक्रिया अब भी जारी है।

    पहले नेताओं के अतिक्रमण हटाने की जरूरत

    दिलीप घोष ने कहा कि सबसे पहले नेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाए जाने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नेता ही सार्वजनिक जगहों पर कब्जा करेंगे तो आम लोगों से अतिक्रमण हटाने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

    फुटपाथ पर बना अस्थायी ढांचा हटाया

    कोलकाता में गुरुवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से उनके घर के सामने फुटपाथ पर बने बांस के अस्थायी ढांचे को हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस ढांचे के कारण फुटपाथ से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई से पहले अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

    अभिषेक ने पुलिस पर लगाया जासूसी का आरोप

    इससे पहले बुधवार को अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर उनके आवास के आसपास निगरानी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की। अभिषेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कोलकाता पुलिस के अधिकारी एक बार फिर सरकारी पुलिस वाहनों का इस्तेमाल कर उनके आवास के आसपास निगरानी कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पिछले सप्ताह भी इसी तरह रेकी की गई थी, जिसके बाद 7 नवंबर को उनके घर पर हमला हुआ।

    उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें गंभीर आशंका है कि एक और हमले की योजना बनाई जा रही है।

    अभिषेक ने सवाल उठाया कि क्या उनका मकसद उन्हें डराना और चुप कराना है? उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी पूछा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक हस्तक्षेप क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का इस्तेमाल नागरिकों की सुरक्षा के बजाय सरकार से सवाल पूछने वालों को डराने के लिए किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई

    November 22, 2026

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    November 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.