Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द, वर्चुअली जुड़े,मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी हुई शामिल…
    छत्तीसगढ़

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द, वर्चुअली जुड़े,मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी हुई शामिल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़– बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज धरमजयगढ़ में अयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। दरअसल उनका हेलिकॉप्टर तय स्थान पर लैंड नहीं हो सका है। जिसके चलते वे वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। दशहरा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है।

    कम विजिबिलिटी के कारण नितिन नवीन का दौरा रद्द

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान के जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने के चलते नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।

    इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उनकी सहभागिता नहीं हो सकेगी। जिंदल एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया था।

    कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअल कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उस समय की सरकारों ने आदिवासी भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।

    पीएम मोदी ने नक्सल मुक्त भारत और छत्तीसगढ़ का जिक्र किया

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें बहुत बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाई बहनों की थी। लेकिन माओवाद, नक्सलवाद प्रभावित लोगों को, उस सरकारों के द्वारा, उस जमाने में, इन मेरे भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया था। उनके अधिकार छीन लिए गए थे और सब मुंह पर ताला लगाकर बैठे थे। सब चुप रहते थे। आप हैरान हो जाएंगे। मेरे इन जनजातीय समाज के भाई बहनों को मतदान तक नहीं करने दिया जाता था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।

    नितिन नवीन बोले- बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकता

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। वीर नारायण सिंह, गैंद सिंह और वीर गुंडाधुर के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकताा है। तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, बुद्धू भगत, टंट्या भील और लक्ष्मण नायक सहित देशभर के जनजातीय नायकों को किया नमन। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को मजबूती दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

    November 16, 2026

    धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.