Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़:मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़:मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़- महासमुंद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

    इलाज के बाद मरीज को ओडिशा ले जा रही थी एंबुलेंस

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में हुआ। एंबुलेंस एक मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

    2 महिलाओं की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने हादसे में दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सभी घायलों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    कोरबा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, युवक की मौत

    इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके की है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान रुपेश पटेल के रूप में हुई

    हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान चाकाबुड़ा निवासी रुपेश पटेल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान बुंदेली गांव के रहने वाले आर्यन गौड़ के रूप में की गई है। दोनों की उम्र करीब 18 साल बताई गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

    November 16, 2026

    धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.