Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ़

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन के सातवें प्रादेशिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    उप मुख्यमंत्री ने ‘अनुभूति’ पत्रिका का किया विमोचन

    कवर्धा में 30 लाख रूपए की लागत से तैयार हो रहा सियान सदन, वरिष्ठजनों को मिलेगी विशेष सुविधा

    रायपुर- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और जीवनभर का अर्जित ज्ञान पूरे समाज को दिशा देने का काम करता है। आज तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में वरिष्ठजनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

    उनके अनुभव और संस्कार समाज को संबल प्रदान करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा आज कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन के सातवें प्रादेशिक सम्मेलन-2026 को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘अनुभूति’ पत्रिका का विमोचन भी किया।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलता है, लेकिन यह ऐसा आयोजन है, जहां वे कुछ देने नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों से आशीर्वाद, प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के लंबे अनुभव के बाद वरिष्ठजन परिवार और समाज के लिए उस ब्याज के समान हैं, जो मूल से भी अधिक प्रिय हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग एक साथ बैठकर समय बिताते थे, लेकिन आज मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से सामाजिक मेलजोल कम हुआ है। तेजी से बदलते इस दौर में वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज को संबल प्रदान कर सकते हैं।

    30 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहा सियान सदन
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा के वरिष्ठजनों की प्रेरणा और सुझाव पर शहर में सियान सदन का निर्माण प्रारंभ कराया गया है। इसके लिए लगभग 30 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि सियान सदन का निर्माण उसी स्थान पर कराया जा रहा है, जिसे वरिष्ठजनों ने स्वयं इसके लिए उपयुक्त बताया था। उन्होंने कहा कि सियान सदन वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय बिताने, आपस में मिलने-जुलने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सियान सदन में वरिष्ठजन कैरम, शतरंज, अध्ययन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से समय बिता सकेंगे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में बैटरी चलित छोटे वाहन की व्यवस्था करने की योजना भी साझा की। इसके माध्यम से वरिष्ठजन फोन कर वाहन बुला सकेंगे और घर से सियान सदन आने-जाने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

    वरिष्ठजनों की यादों में हमेशा जीवित रहता है बचपन

    उप मुख्यमंत्री ने परिवार के भावनात्मक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि मां के लिए बेटा उम्र में कितना भी बड़ा हो जाए, वह हमेशा उसका छोटा बच्चा ही रहता है। उन्होंने वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि बचपन की प्यारी यादों को संजोकर रखें, क्योंकि यही यादें जीवन में प्रसन्नता और आत्मिक सुकून देती हैं।
    उन्होंने सम्मेलन के कवर्धा में आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को बधाई दी और वरिष्ठजनों को सियान सदन के निर्माण के बाद वहां भी इसी तरह सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, कॉन्फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश देवरस, प्रांतीय महासचिव श्री धनेश सोलंकी, डॉ. अतुल जैन, श्री शुभंकर विश्वास और श्री लालचंद जैन, श्री आदित्य श्रीवास्तव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

    November 16, 2026

    धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.